DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान- 1 से 6 साल के बच्चों को मिलेगा उबला अंडा, विधायक ने खिलाकर की शुरुआत

गुरुर। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुर सहित पूरे जिले में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के विधायक संगीता सिन्हा पहुंची। इस अभियान के तहत 1 से 6 साल के कुपोषित बच्चों को अब आंगनबाड़ी केंद्र में अंडा दिया जाएगा। जिला खनिज न्यास निधि से अंडा वितरण का कार्यक्रम फिर से चलाया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग सुपोषण अभियान के तहत यह कार्यक्रम चल रहा है। जिसमें विधायक संगीता सिन्हा ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को उबला हुआ अंडा खिलाया। कुपोषण को मात देकर जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान बच्चों को दुलारा, गोद में उठाया, प्यार जताया। उक्त आयोजन में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तामेश्वर साहू, जनपद अध्यक्ष प्रभात धुर्वे उपाध्यक्ष तोषण साहू, संयुक्त महामंत्री सुमित राजपूत, एल्डर मेन सोनवानी, जनपद सदस्य, सहित अन्य मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page