गुरुर। सोमवार को संजारी बालोद विधानसभा की विधायक संगीता सिन्हा धान खरीदी केंद्र दर्रा और खुंदनी में पहुँचकर धान खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही किसानों से उनकी सुविधा के बारे में जानकारी लेकर सोसायटी प्रबंधक को उचित दिशा निर्देश दिया। विधायक के साथ इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तामेश्वर साहू, संयुक्त महामंत्री सुमित राजपूत, केशु राम साहू सहित आसपास के किसान उपस्थित रहे। विधायक ने किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। तो वही भीड़ से बचने के लिए टोकन तुंहर हाथ ऐप से भी टोकन कटवाने की समझाइश दी। वही परिवहन व्यवस्था दुरुस्त रखने की निर्देश सभी सोसाइटी प्रबंधन को दिया गया। ताकि किसानों को धान बेचने परेशानी ना हो।
धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण में पहुंची विधायक
