डौंडीलोहारा। जल संरक्षण हेतु तालाब निर्माण एवं सुंदरीकरण से संबंधित मांग को लेकर ग्राम टेकापार पिस्दा पारा के ग्रामीणों ने जनपद सदस्य खिलेश्वरी मंडावी के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री व डौंडीलोहारा विधायक अनिला भेड़िया को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीण योगेश्वर पिस्दा, सुकलाल पिस्दा ने बताया कि जल संरक्षण के लिए नया तालाब निर्माण सुंदरीकरण बहुत जरूरी है ताकि लोगों और मवेशियों को भी सुविधा हो।
टेकापार में जल संरक्षण के लिए नया तालाब बनाने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
