DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भूपेश बघेल की तानाशाही सरकार,महिला उत्पीड़न के खिलाफ बालोद शहर की महिलाएं बिलासपुर जाकर करेगी हुंकार- राकेश यादव

कांग्रेस और भूपेश बघेल की सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ बिलासपुर में घेराव करेगी महिला मोर्चा – हितेश्वरी कौशिक

भाजपा महिला मोर्चा शहर मंडल की बैठक व दीपावली मिलन संपन्न

बालोद। कबीर मंदिर बालोद में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा शहर मंडल बालोद की 11 तारीख को होने वाली बिलासपुर में हुंकार रैली को लेकर बैठक हुई ।बैठक में हुंकार रैली को लेकर तैयारियां की गई व्यवस्थाओं को बांटा गया। बैठक में उपस्थित भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने कहा कि भूपेश बघेल की वादाखिलाफी सरकार के खिलाफ प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जो 11 तारीख को महतारी हुंकार रैली है। उसमे बालोद की महिलाएं बड़ी संख्या में हिस्सा लेगी। क्योंकि भूपेश बघेल की सरकार ने महिलाओं के साथ जो छल किया है चाहे वह शराबबंदी को लेकर हो चाहे आवास देने के नाम पर हो चाहे स्व सहायता समूह की महिलाओं के साथ हो चाहें आंगनबाड़ी की महिलाओं के साथ हो इन सब बातों को लेकर हुंकार रैली में भाजपा शहर मंडल की महिलाएं अपना योगदान देगी। इस बैठक में उपस्थित महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष हितेश्वरी कौशिक ने कहा कि जब से यह कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ में आई है छत्तीसगढ़ का हाल बेहाल हो गया है ऐसा कोई वर्ग नहीं है जिसे सरकार ने ठगा नहीं है बात महिलाओं की है महिलाएं भी अपने आप को ठगा महसूस कर रही है शराबबंदी जैसे विषयों को लेकर होने वाले हुंकार रैली में बालोद शहर से 70 महिलाओं को हम लेकर जा रहे हैं। इस बैठक में अन्य वक्ताओं ने भी अपनी बातें रखी। बैठक का संचालन महिला मोर्चा की मंडल महामंत्री डॉ. मोना टूवानी व आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री महिला मोर्चा पार्षद सरोजिनी साहू ने किया।बैठक के पश्चात भाजपा परिवार से जुड़े लोगों के दुख में शामिल होते हुए उन आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की जो या जिनका परिवार भाजपा से जुड़ा हुआ है। जिसमें प्रमुख रुप से यशवंत जैन के पिताजी स्वर्गीय चतुर्भुज जैन,भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत पवार के सुपुत्र देवाशीष पवार उनके भाई सुबोध पवार, युवा मोर्चा के साथी अजय बाफना के चाचा स्वर्गीय राजेश बाफना ,भाजपा परिवार के स्वर्गीय बसंत अग्रवाल, पाररास निवासी स्वर्गीय किशोरी साहू को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इन संपूर्ण कार्यक्रमों में भाजपा शहर मंडल के महामंत्री संतोष कौशिक नरेंद्र सोनवानी युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित चोपड़ा, जिला महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष सरोज गगबेर,शहर मंडल के उपाध्यक्ष अंबिका यादव सुनीता मनहर,मंत्री प्राची लालवानी,नीतू सोनवानी,राकेश बंटी बाफना,गणेश साव,सुरेश यादव,रेखा यादव,सुनीता यादव,जागेश्वरी देशमुख प्रियंका श्रीवास कल्याणी कौशिक भोजेश्वरी साहू, आदि महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page