सुप्रित शर्मा/ कमलेश वाधवानी बालोद । जिले में लगातार गांजा तस्करी की घटना सामने आई है। उड़ीसा से खास तौर से गांजे की तस्करी होती है। जो बालोद जिले से होकर रायपुर, भिलाई राजनांदगांव की ओर ले जाए जाती है ऐसे ही गांजा तस्करी का नया तरीका अपनाते हुए दो युवक गाड़ी के स्टेफनी से ट्यूब निकालकर टायर में गांजा भरकर ले जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बालोद के गंजपारा में घेराबंदी की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। स्टेपनी टायर के भीतर 40 किलो का गांजा निकल गया। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उड़ीसा से राजनांदगांव ले जा रहे थे। इसके पहले पुरुर थाना क्षेत्र में भी गांजा तस्करी के कई मामले पकड़े जा चुके हैं। जहां पुलिस चेकिंग, नाकेबंदी के दौरान तस्कर पकड़े हैं। जो कार के सीट कवर या डिक्की में छिपाकर गांजा ले जाते थे। स्टेपनी में ट्यूब निकालकर गांजा भर कर ले जाने का यह नया तरीका बालोद जिले में पहली बार सामने आया। गांजा तस्करी करते, बालोद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जो आंधप्रदेश के बोलेरो वाहन में तस्करी कर रहे थे। नया टायर / स्टेपनी के ट्युब को निकाल कर 18 पैकेट मे कुल 40.150 कि.ग्राम गांजा को छिपा कर ले जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरीश राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी व सायबर सेल डी.एस.पी राजेश बागडे के द्वारा क्षेत्र में बढ़ रहे अवैध शराब, मादक पदार्थ, जुआ, सट्टा एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबीर से सूचना मिला कि एक सफेद रंग के बोलेरो वाहन एपी 39 एच 8296 में दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ नये टायर / स्टेपनी के ट्युब को निकाल कर गांजा छुपाकर परिवहन करते उड़ीसा से जंगल के रास्ते से देवतराई से होते हुऐ गंजपारा बालोद के गजानंद राईस मिल के रास्ते से होते हुऐ बालोद की ओर रहे है। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर बेरिकेटिंग कर बोलेरो वाहन के भागने पर वाहन का पीछाकर पकडकर रोककर आरोपियों को पुछने से अपना नाम प्रदीप सिंह पवार पिता कुमार सिंह पवार उम्र 38 साल, और आकाश बघेल पिता स्व. शत्रुधन बघेल उम्र 23 साल पता वार्ड के 12 गौरी नगर चिखली थाना सिटी कोतवाली जिला राजनांदगांव बताये। जो बोलेरो वाहन में अवैध मादक पदार्थ स्टेपनी के ट्युब को निकाल कर 18 पैकेटो मे भरे गांजा कुल 40.150 कि.ग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 4,01,500/- रूपये रखे हुये थे। आरोपियों के कब्जे से कुल 40.150 मादक पदार्थ कीमती 401500 रुपये, बोलेरो वाहन कीमती 400000 /रुपये एवं 05 नग टायर कीमती 5000/रुपये कुल कीमती 806500/रुपये को जप्त कर मौके पर आरोपियों को गिरफ्तार कर जप्त अवैध मादक पदार्थ गांजा को कब्जा पुलिस लिया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना बालोद में अपराध क्रमांक 517/2022 धारा 20 (बी) नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
ये खबरें भी पढ़ें
