DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महतारी हूंकार रैली के तहत,हुआ गुरुर में विधायक कार्यालय का घेराव

गुरुर। भाजपा प्रदेश नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार के निर्देशानुसार 6 नवंबर को महिला मोर्चा के नेतृत्व में विधानसभा वार विधायक कार्यालय का घेराव किया गया। इस क्रम में गुरुर स्थित विधायक कार्यालय का घेराव हुआ।

जिसमें जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपा साहू, जिला पंचायत सदस्य कृतिका साहू, जिला मंत्री रश्मि साहू, पिछड़ा वर्ग प्रदेश सदस्य खिलेश्वरी साहू, बालोद मंडल ग्रामीण प्रेम साहू, मंडल महामन्त्री बिरेंद्र साहू, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष टोमन साहू, बालोद मंडल किसान मोर्चा से महामंत्री संजय हिरवानी आदि शामिल रहे। गुरुर के मुख्य मार्गों में रैली निकालकर नारेबाजी के साथ उक्त घेराव किया गया ।

दीपा साहू अध्यक्ष महिला मोर्चा जिला बालोद ने कहा छत्तीसगढ़ में सत्तासीन कांग्रेस सरकार द्वारा जन घोषणा पत्र में शराबबंदी का झूठा वादा किया गया परंतु शराबबंदी ना करके घर पहुंच सेवा, प्रदेश में 4 हजार से अधिक दुष्कर्म 16 सौ से अधिक यौन उत्पीड़न ,कमीशन खोरी के लिए रेडी टू ईट चलाने वाली 22 हजार बहनों का रोजगार छीना, स्व सहायता समूह की बहनों का कर्जा माफी एवं लचर कानून व्यवस्था को लेकर विरोध प्रदर्शन के तहत ये विधानसभा वार महिला मोर्चा द्वारा घेराव किया गया।

You cannot copy content of this page