DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

युवा साहित्यकार जयकांत पटेल प्रेरणा साहित्य समिति के बने अध्यक्ष, डॉ एस एल गंधर्व सचिव

साहित्यिक गतिविधियाें के माध्यम से प्रेरणा साहित्य समिति को सशक्त तथा लोकव्यापी बनाने हुई चर्चा

बालोद। शनिवार को साहित्य निकुंज बालोद में साहित्य साधको की उपस्थिति में प्रेरणा साहित्य समिति की बैठक आहूत की गई। जिसमें समिति की गतिविधियों में सक्रियता लाने,नए सदस्यों को समिति से जोड़ने हेतु सुझाव,वर्तमान पदाधिकारियों का कार्यकाल पूर्ण होने के कारण पदाधिकारियों की नवनियुक्ति,समिति के संरक्षक जगदीश देशमुख को दूर संचार विभाग भारत सरकार के सदस्य नियुक्त होने पर बधाई प्रेषण सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। प्रेरणा साहित्य समिति वर्तमान कार्यकाल पूर्ण होने के पश्चात नए पदाधिकारियों का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक मंडल में जिले के वरिष्ठ साहित्यकार जगदीश देशमुख, गोरेलाल शर्मा, पुष्कर सिंह राज ,अरुण कुमार साहू ,अरमान अश्क, चांद मुबारक चांद को शामिल किया गया है। वही प्रेरणा साहित्य समिति का अध्यक्ष युवा साहित्यकार जयकांत पटेल, उपाध्यक्ष पुसन कुमार साहू, संतोष राव कृदत्त, सचिव डॉ एस एल गंधर्व ,सह सचिव अश्वनी सिन्हा, संगठन सचिव लव कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष दानेश्वर सिन्हा ,मीडिया प्रभारी सुरेश देशमुख, संजय सोनी को नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में एलेंद्र यादव ,गायत्री साहू, नेमेंद्र गजेंद्र, टिकेश्वर सिन्हा गब्दीवाला, उदय कोलिहारे, संध्या पटेल ,गीतेश नागेंद्र को बनाया गया है। गठन पश्चात वरिष्ठ साहित्यकार जगदीश देशमुख,पुष्कर सिंह राज,जयकांत पटेल ने साहित्यिक गतिविधियाें के माध्यम से समिति को सशक्त तथा लोकव्यापी बनाने की चर्चा हुई।

You cannot copy content of this page