DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना 2022- 23 विकासखंड स्तरीय छत्तीसगढ़ ओलंपिक का हुआ शुभारंभ

गुण्डरदेही। छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ ओलंपिक की शुरुआत कर दिया है। जिसमें छत्तीसगढ़ के हर जिले एवं ब्लाक में राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा यह खेल कराया जा रहा है। जिसमें संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं गुंडरदेही विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह निषाद ग्राम कचान्दुर मिनी स्टेडियम में राजीव युवा मितान क्लब द्वारा आयोजित विकासखंड स्तरीय खेल समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित हुए। जिसमें 14 पारंपरिक खेलों की प्रतिस्पर्धा शुरू हुई है। गिल्ली, डंडा, कंचे भंवरा, कंचे , रस्साकशी ,कबड्डी जैसे खेलों में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

इसमें छत्तीसगढ़ पारंपरिक खेलों को विशेष महत्व दिया गया है। संसदीय सचिव ने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित किया। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ ओलंपिक के तहत खेल प्रतिस्पर्धा ब्लॉक से लेकर जिला तक एवं अंतिम में राज्यस्तर तक हमारे खिलाड़ी पहुचेंगे। कार्यक्रम में सुचित्रा साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत गुंडरदेही, अजय जैन उपाध्यक्ष जनपद पंचायत गुंडरदेही, भोजराज साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही, जनपद सदस्य गुंडरदेही राजेश चौबे, दीपक साहू ,मोहित सार्वा, ममता चंद्राकर, अनिल सोनी ,राधेश्याम चेलके, तारणी चंद्राकर, खीलानंद ठाकुर, सागर साहू मीडिया प्रभारी, तरुण पारकर, पूनम साहू, एसडीएम ,सीईओ, एस डी यू पी, बी ई ओ, कांग्रेस कार्यकर्ता सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि सरपंच, पंचगन एवं राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य गण उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page