DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महतारी हूंकार,”विधायक निवास का घेराव” 6 नवम्बर को

गुरुर/ बालोद। भाजपा प्रदेश नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार के निर्देशानुसार 6 नवंबर को दोपहर 3:00 बजे महिला मोर्चा के नेतृत्व में विधानसभा वार विधायक निवास का घेराव किया जाएगा। देवेंद्र जयसवाल /किशोरी साहू महामंत्री भाजपा जिला बालोद, दीपा साहू अध्यक्ष महिला मोर्चा जिला बालोद ने बताया छत्तीसगढ़ में सत्तासीन कांग्रेस सरकार द्वारा जन घोषणा पत्र में शराबबंदी का झूठा वादा किया गया परंतु शराबबंदी ना करके घर पहुंच सेवा, प्रदेश में 4 हजार से अधिक दुष्कर्म 16 सौ से अधिक यौन उत्पीड़न ,कमीशन खोरी के लिए रेडी टू ईट चलाने वाली 22 हजार बहनों का रोजगार छीना, स्व सहायता समूह की बहनों का कर्जा माफी एवं लचर कानून व्यवस्था को लेकर विरोध प्रदर्शन सत्ता में भागीदार जिले के मंत्री, संसदीय सचिव एवं विधायक का विधानसभा वार महिला मोर्चा द्वारा घेराव किया जाना है। उक्त कार्यक्रम में विधानसभा स्तर पर निवासरत भाजपा प्रदेश ,जिला ,मंडल एवं समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी बहने भाइयों अपने-अपने विधानसभा में आयोजित घेराव कार्यक्रम में आवश्यक रूप से सम्मिलित हो।

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जिले के तीनों विधायक निवास का किया जाएगा घेराव

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा छत्तीसगढ़ में महतारी हूंकार रैली एवं बड़ी सभा प्रदेश स्तर पर बिलासपुर में करने जा रही है। इससे पूर्व प्रदेश भर में कांग्रेस के विधायक निवास का घेराव कर रही है। जिसके अंतर्गत जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार एवं प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत के निर्देशन पर जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपा साहू ने बताया कि 6 नवंबर को दोपहर 3 से 4 बजे महिला मोर्चा के नेतृत्व में विधानसभा वार विधायक निवास का घेराव किया जाएगा। छत्तीसगढ़ मे सत्तासीन कांग्रेस सरकार द्वारा जन घोषणा पत्र में शराबबंदी का झूठा वादा किया गया। परंतु शराबबंदी ना करके घर पहुंच सेवा, प्रदेश में 4 हजार से अधिक दुष्कर्म 16 सौ से अधिक यौन उत्पीड़न ,कमीशन खोरी के लिए रेडी टू ईट चलाने वाली 22 हजार बहनों का रोजगार छीना, स्व सहायता समूह की बहनों का कर्जा माफी एवं लचर कानून व्यवस्था को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए सत्ता में भागीदार एवं जिमेदार जिले के मंत्री, संसदीय सचिव एवं विधायक का विधानसभा वार महिला मोर्चा द्वारा घेराव किया जाएगा। उक्त घेराव कार्यक्रमों मे लोहारा विधानसभा में पूर्व विधायक नगरी एवं राष्ट्रीय मंत्री किसान मोर्चा पिंकी ध्रुव एवं गुंडरदेही तथा संजारी बालोद विधानसभा के घेराव में पूर्व विधायक प्रीतम साहू वीरेंद्र साहू राजेंद्र राय डॉ बालमुकुंद देवांगन सहित विधानसभा स्तर पर निवासरत भाजपा प्रदेश ,जिला ,मंडल एवं समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता अपने-अपने विधानसभा में आयोजित घेराव कार्यक्रम मे सम्मिलित होंगे।

You cannot copy content of this page