DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सिकलिन पीड़ित महिला की जान बचाने भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव एवं युवा इशांत साहू ने किया रक्तदान

बालोद। जिला चिकित्सालय बालोद में सिकलिन की मरीज हूलसी कोसरे कोडेवा निवासी का हिमोग्लोबिन स्तर 3 ग्राम आ गया था। जिसके कारण तत्काल दो यूनिट खून की आवश्यकता पड़ी।

भाजपा संगठन के व्हाट्सएप ग्रुप मे सूचना मिलते ही जिला भाजपा उपाध्यक्ष राकेश छोटू यादव ने 28 वी बार रक्तदान करने जिला चिकित्सालय पहुंचे। साथ ही युवा साथी ग्राम अंगारी के सरपंच ध्रुव कुमार साहू के पुत्र ईशान कुमार साहू ने भी रक्तदान किया। पहली बार रक्तदान करने का उत्साह एवं किसी जरूरतमंद की मदद करने की अपार खुशी ईशान के चेहरे पर थी। जिला चिकित्सालय से पहली बार रक्तदान करने पर मिले रक्तदान प्रमाण पत्र से भी इशान का उत्साहवर्धन हुआ ।राकेश यादव ने कहा कि सभी युवाओं को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए एवं निर्भीक होकर रक्तदान करना चाहिए। इससे किसी तरह का खतरा नहीं है। स्वस्थ व कार्य क्षमता में कोई कमी नहीं आती। जनसेवक के साथ स्वयं के स्वास्थ्य के लिए ली भी रक्तदान लाभदायक है।

You cannot copy content of this page