राष्ट्रीय एकता दिवस पर रासेयो के स्वयंसेवकों ने ली शपथ व एकता के लिए लगाया दौड़



अर्जुन्दा।शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुंदा में राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय परिसर में देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सोमवार को महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक व महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ

। और रन फॉर यूनिटी का भी आयोजन किया गया। वल्लभ भाई पटेल की 147 वीं जयंती के अवसर पर महाविद्यालय में कार्यक्रम हुआ।

देश को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया – स्वयं सेवक यशवंत टंडन

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक यशवंत कुमार टंडन ने कहा कि देश की स्वाधीनता के पश्चात देश को एकता के सूत्र में पिरोने का श्रेय सरदार वल्लभभाई पटेल को जाता है। उन्होंने अपने जीवन में काफी मुश्किलों और चुनौतियों का सामना किया उनका जीवन संघर्षपूर्ण रहा। सरदार वल्लभभाई पटेल से आज के हम जैसे युवाओं को लोहे जैसे दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प लेना चाहिए।

जिससे जीवन के हर क्षेत्र में हमें सफलता अवश्य मिलेगी। मजबूत इरादे और दृढ़ इच्छाशक्ति होने के कारण सरदार वल्लभ भाई पटेल को लौह पुरुष कहा जाता है।

देश की एकता को बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रदीप कुमार प्रजापति ने उपस्थित राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवकों और महाविद्यालय के समस्त स्टाफ की शिक्षक शिक्षिकाओं को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा बनाए रखें स्वयं को समर्पित करने और संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करने की शपथ दिलाई।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री जी पी पाठक, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रदीप कुमार प्रजापति, डॉ अरूणा साव, डॉ समीर दशपुत्रे, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक प्रणव तिवारी, युवाकांत सिन्हा, व अन्य मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page