DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्किल ट्रेनिंग सेंटर में मनाया राज्य स्थापना दिवस

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर पेस स्किल ट्रेनिंग सेंटर राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ राज्य की रंगोली के माध्यम से आकृति निकाली गई, वर्तमान समय में छत्तीसगढ़ राज्य के सभी नये पुराने जिलों को छात्राओं ने रंगोली के द्वारा प्रदर्शित किया| छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की महत्ता को ध्यान में रखकर ट्रेनिंग सेंटर में सुबह प्रार्थना के समय छात्र-छात्राओं ने सुविचार, जनरल नॉलेज की प्रश्नोतरी छत्तीसगढ़ी भाषा में की | कल सभी स्टाफ एवं छात्राओं ने बोलचाल में छत्तीसगढी भाषा का प्रयोग किया। राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रथम हाँस्पिटालिटी प्रशिक्षण केंद्र राजनांदगांव केंद्र प्रमुख सुभाष डोंगरे ने छात्राओं को बताया की वर्तमान समय में छत्तीसगढ़ राज्य में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर, सरगुजा, 5 संभाग में 33 जिले है| छत्तीसगढ़ी भारत के छत्तीसगढ़ राज्य में बोली जाने वाली भाषा है| इस अवसर पर धनेश्वर साहू, हिरमत साहू, जया साव, रेखलाल कौशिक, सुभाष डोंगरे एवं 16 छात्राएं उपस्थित रहे|

You cannot copy content of this page