DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हत्या करने की नियत से चाकू मारकर मोबाइल लूटने वाला मटेवा का  आरोपी गिरफ्तार

दल्लीराजहरा| प्रार्थी महेन्द्र कुमार कुमेटी ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 15.10.22 को दोपहर लगभग 03.00 बजे इसका चचेरा भाई मोहित कुमार को देशी शराब भट्टी राजहरा से वापस आ रहा था मोटरसाइकिल का पेट्रोल खत्म होने से शराब भट्ठी जाने वाला रोड पर खड़ा था उसी समय कोई अज्ञात व्यक्ति आया और वाद विवाद कर जान से मारने की नियत से मोहित कुमार कुमेटी के छाती के नीचे व अन्य जगहों में चाकू से मारकर चोट पहुंचाया है तथा उसके मोबाइल को लूट कर भाग गया है। मोहित कुमार कुमेटी को इलाज हेतु शहीद अस्पताल राजहरा से रेफर करने पश्चात मेडिकल राजनांदगांव मे भर्ती किया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 394,294,307 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर जिला बालोद व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बोनीफास एक्का के मार्गदर्शन में आरोपी की पता तलाश किया गया पता तलाश दौरान मुखबीर की सूचना पर आरोपी धनेश्वर कुमार ठाकुर पिता योगेश ठाकुर उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम मटेवा थाना अर्जन्दा जिला बालोद को कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आरोपी के कब्जे से एक नग लोहे का चाकू तथा आहत से लूटे गये सैमसंग कंपनी का स्कीन टच मोबाइल को जब्त कर विगत दिनों गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक वीणा यादव, सउनि नंदकिशोर सिन्हा, प्रधान आरक्षक ईश्वर चन्द्राकर, आरक्षक धर्मेन्द्र सेन, संजय चेलक, मनोज साहू की भूमिका रही ।

You cannot copy content of this page