DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

1 हफ्ते के लिए बालोद में यातायात व्यवस्था बनाए रखने तय किए गए विभिन्न पार्किंग जोन, देखिए बाजार पहुंचे तो कहां पार्क करेंगे आप अपनी गाड़ियां?

आम नागरिकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों में वाहन पार्किंग करने एवं व्यापारीयों से अपने दुकानों के सामने पार्किंग के पर्याप्त स्थान रखने की अपील किया गया

बालोद। पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर एवं उप पुलिस अधीक्षक राजेश बांगड़े यातायात के मार्गदर्शन में एवं यातायात प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में अगामी दीपावली पर्व पर 22 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक के मद्देनजर बालोद शहर अंदर शहर के मुख्य बाजार एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र घड़ी चौक, सदर बाजार, बुधवारी बाजार एवं मधुचौक में चारपहिया वाहनों के प्रवेश के समय प्रातः 9 बजे से रात्रि 11 बजे तक निषेध किया गया है। बुधवारी बाजार आने वाले आम जनता के लिए मोटर सायकल, पार्किंग स्थल कन्या शाला स्कूल, बजरंग अखाड़ा, बाल मंदिर स्कूल, पशु चिकित्सालय ऑफिस, जनपद पंचायत, पुराना नगर पालिका पार्किंग के लिए निर्धारित किया गया है।

सदर बजार आने वाले सभी आम नगारिक अपने वाहन को घड़ी चौक के पास वन विभाग कार्यालय, पुलिस कॉलोनी, सी मार्ट में पार्किंग करेंगे। कला केन्द्र की तरफ मिठाईयॉ खरीदने आने वाले सभी वाहन को बस स्टैण्ड बालोद में पार्किंग करेंगे।

सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में फटाखा खरीदने आने वाले सभी आम नगारिक अपने वाहन को सी मार्ट में पार्किंग करेगे। दल्ली चौक सहकारी बैंक में आने वाले सभी आम नगारिक अपने वाहन को सी मार्ट बालोद में पार्किंग करेंगे। प्रतिबंधित क्षेत्र में चारपहिया वाहन खड़ी करते पाएं जाने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
व्यापारियों को 26 अक्टूबर तक प्रातः 9 बजे से पूर्व एंव रात्रि 11 बजे के बाद सदर बाजार क्षेत्र में मालवाहक वाहनो से समानो के लोडिंग अनलोडिंग करने हेतु निर्देषित किया गया है। व्यापरियों से अनुरोध किया गया कि अपने दुकानों के सामने चारपहिया वाहनों की पार्किंग न करने दे एवं दुकानों में सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगावे साथ ही एक कैमरा का फोकस रोड़ की तरफ करे ताकि किसी भी प्रकार की घटना दुर्घटना होने की स्थिति में उपयोगी साबित हो सकें।


जिला एवं पुलिस प्रशासन बालोद आम नागरिकों से अपील किया गया कि निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही अपने वाहनो की पार्किंग किया जाए एवं व्यपारियों/दुकानदारो के द्वारा अपने दुकानो, व्यवसाय के सामने अनाधिकृत रूप से सामान फैलाकर व्यवसाय नहीं करे एवं व्यापारियों/दुकानदारो को अपने दुकानो के सामने पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह रखने की हिदायत दी गयी। सभी व्यपारी एवं आम जनता से अपील है कि दिपावली पर्व पर बाजार व्यवस्था एवं पार्किंग व्यवस्था बनाने हेतु जिला एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

You cannot copy content of this page