DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

घीना में जोन स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक प्रतियोगिता सम्पन्न

बालोद। ग्राम घीना ( अर्जुन्दा ) में दो दिवसीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया ।

इस प्रतियोगिता क्रीड़ा स्थल घीना में आकर्षण का केन्द्र रहा। इस प्रतियोगिता में 8 ग्राम पंचायत के प्रतिभागी शामिल हुए। 16 से 18 आयु वर्ग एवं 18 से 40 आयु वर्ग एवं 40 से ऊपर आयु वर्ग के प्रतिभागी प्रतियोगिता में शामिल हुए। उनका उत्साह देखते ही बना।

रस्साकसी, कबड्डी, खो – खो तथा बिल्लस व फुगड़ी में विशेष रुचि देखी गई। कार्यक्रम का उदघाटन जागृत सोनकर अध्यक्ष जनपद पंचायत डोंडीलोहरा एवं अध्यक्षता बिंदु तारम सरपंच ग्राम पंचायत घीना ने अपनी उपस्थिति प्रदान की। विशेष अतिथि के क्रम में कोदू राम दिल्लीवार कांग्रेस समिति अध्यक्ष सुरेगांव फिरंता उइके जनपद सदस्य क्रम. 07 डोंडी लोहरा रामकृपाल सिन्हा सरपंच ग्राम पंचायत मनकी सुखी राम ग्राम पटेल डालचंद जैन उप सरपंच घीना नँदकिशोर सिन्हा ग्राम भुरकाभाट बिसोहा राम ठाकुर ग्राम कसहीकला लता बाई रावटे सरपंच डेगरापार नँद कुमार ठाकुर सरपंच हड़गहन तथा सरपंच ग्राम पंचायत मुड़खुसरा ने अपना अमूल्य समय देकर ओलंपिक खेल मे अपनी योगदान दिए।
इस प्रतियोगिता के विभिन्न ग्रामो के ग्रामवासी बढ़ चढ़कर प्रतियोगिता में भाग लिए। समस्त ग्रामवासी घीना एवं राजीव युवा मितान क्लब के संयुक्त तत्वावधान में यह प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ। शास. उ. मा. वि. घीना के प्राचार्य एम. एल. ठाकुर के प्रभार में तथा मंच संचालन परमानंद साहु सी. एच सी. रहे। प्रतियोगिता का सफल संचालन में आठ गांव के प्राथ. , पूर्व माध्य. , एवं उ. माध्य. वि. के शिक्षकों का सहयोग है।। यह जानकारी मीडिया प्रभारी रूपसिंह रावटे ने दी।

You cannot copy content of this page