DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

लोहारा पुलिस ने 7 जुआरियों को किया गिरफ्तार, गिधाली माइंस ट्रक पार्किंग में सजा था फड़

बालोद| पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठोर के निर्देशन में जिले में अवैध व्यवसाय जुआ सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना डौण्डीलोहारा पुलिस द्वारा गिधाली माईस ट्रक पार्किंग के आस पास रूपये पैसों का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे 7 आरोपियों को रंगे हांथ पकड़ा. जिसमें फड़ से 5560 रूपये नगद व आरोपियों के पास से 1490 रूपये व 52 पत्ती ताश कुल7050 रूपये बरामद हुए। उक्त कार्रवाई एएसआई विश्राम साहू, आर.सुरेश प्रीतम, आर.चिमन सिन्हा, आर.धर्मेंद्र तांडेकर, आर.दीपक यादव, आर. कलेश्वर भूआर्य, आर.मोह. असफाख, आर.धर्माराजू, आर. वेद प्रकाश, आर.पुरषोत्तम यादव की भूमिका रही।

ये हैं पकड़े गये आरोपियों के नामव पते :-
(1) राजू सोनी पिता चिरजीव लाल सोनी उम्र 41 वर्ष निवासी इंदिरा नगर वार्ड क्रं. 27 दल्लीराजहरा,
(2) लक्ष्मीकांत चियारे पिता श्रवण कुमार चियारे उम्र 27 वर्ष निवासी शिकारी पारा बालोद,
(3) मुकेश विश्वकर्मा पिता शिव विश्वकर्मा उम्र 27 निवासी ठाकुरटोला थाना अंबागढ़ चौकी,
(4) बच्चु चौधरी पिता अरविंद नाथ चौधरी उम्र 50 वर्ष निवासी वार्ड क्र. लोडिंग क्वार्टर दल्लीराजहरा,
(5) ईश्वर साहू पिता ढेलू राम साहू उम्र 35 वर्ष निवासी किलेपार थाना रनचिरई

(6) कुमार पिता शत्रुघन लाल खरे उम्र 24 निवासी चिखली थाना डौण्डीलोहारा,
(7) रोहन नाग पिता धनपत नाग उम निवासी वार्ड क्र. 27 इंदिरा नगर दल्लीराजहरा।

बालोद जिले में अपराधों से जुड़ी ये खबरें भी देखें

You cannot copy content of this page