DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद कलेक्टर कुलदीप शर्मा से मुलाक़ात की भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला ने , भन्डेरा में हायरसेकंडरी स्कूल शीघ्र शुरू करने की मांग

बालोद। गुंडरदेही विधानसभा के अंतर्गत ग्राम भन्डेरा की वर्षो पुरानी मांग हाईस्कूल से हायरसेकंडरी में उन्नयन का आदेश स्कूल शिक्षा विभाग रायपुर द्वारा 5 सितम्बर 2022 को जारी होने के बाद भी अब तक स्थानीय स्तर पर बच्चों की भर्ती प्रक्रिया एवं शिक्षकों की व्यवस्था नही होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।इस व्यवस्था को शीघ्र करने की मांग को लेकर बालोद जिला पंचायत के पूर्व सभापति भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला ,कलेक्टर कुलदीप शर्मा से मुलाक़ात की ।कलेक्टर ने शीघ्र आदेश जारी करने शिक्षा विभाग में निर्देशित किया ।अभिषेक शुक्ला ने कहा की जब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा उन्नयन को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है।तो देर किस बात की है।कलेक्टर ने उनकी बातों को गम्भीरता से लिया।ज्ञापन देने साथ मे भाजपा खेरथा मण्डल अध्यक्ष टिनेश्वर बघेल ,जिलापंचायत सदस्य होरीलाल रावटे,जनपद उपाध्यक्ष पोषण बनपेला,भाजपा सोशल मीडिया के विवेक वैष्णव,रिटायर्ड शिक्षक मोहन लाल यादव,भन्डेरा शाला विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष केदार देवांगन उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page