DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दिवाली के रंग जैनत्व ग्रुप के संग-हुआ भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

बालोद। जैनत्व ग्रुप जैन समाज की महिलाओं का एक सामाजिक ग्रुप है।जो लगातार नए आयामों को छू रहा है। समाज के अंदर विभिन्न गतिविधियों में अपनी महती भूमिका निभाने वाले इन महिलाओं ने बालोद की प्रतिभाओं को भी निखारने के लिए रंगोली जैसी प्रतियोगिता का आयोजन इस बार किया । जिसमें बालोद शहर की प्रतिभाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम महावीर भवन बालोद में आयोजित किया गया। जिसमें निर्णायक की भूमिका महालक्ष्मी राव और तन्नू बहारे रहे। निर्णायको ने बताया कि सभी ने बहुत ही आकर्षक एवं बड़ी मेहनत से रंगोलियां बनाई थी। बड़ी कठिनाई होती है जब किसी एक या दो को चुनना रहता है। फिर भी निर्णय तो देना ही रहता है और इस रंगोली प्रतियोगिता में निर्णायक जनों के निर्णय के बाद प्रथम पुरस्कार जूनियर ग्रुप में निशी टावरी एवं द्वितीय दीक्षा जैन एवं सीनियर ग्रुप में प्रथम पुरस्कार श्वेता टावरी एवं द्वितीय पुरस्कार करण यादव को दिया गया। जैनत्व ग्रुप के सदस्य बरखा सांखला ने बताया कि हम लोगों ने आयोजन जैन समाज की प्रतिभाओं को उभारने के साथ साथ बालोद की प्रतिभाओं को निखारने के लिए कार्यक्रम को किया है। हम आगे भी विभिन्न कला, रचनात्मक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के अंदर एवं बालोद शहर की प्रतिभाओं को उभारने के लिए अन्य आयोजन भी समय-समय पर कराएंगे। ग्रुप की सदस्य मेघा पारख ने बताया कि हमने ग्रुप के निर्माण से लगातार समाज के अंदर नए-नए आयामों के माध्यम से काम करने की कोशिश की है बीच-बीच में हम बालोद शहर के असहाय व्यक्तियों की खोज कर उनकी मदद करने के लिए अपनी तरफ से कोशिश करते हैं आगे भी हम समाज हित में और बालोद के हित के कार्यों को करते रहेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूजा भाटिया हेडमिस्ट्रेस सेंट कबीर स्कूल बालोद रही। इस रंगोली प्रतियोगिता में जैनत्व ग्रुप के बरखा सांखला,मेघा पारख,शीतल गोलछा,पायल रत्नबोहरा,प्रियंका चोपड़ा,रितु बाफना,सरिता ढेलड़िया, गिफ्टी भंसाली,ममता नाहटा,पायल वर्षा रतनबोहरा,पायल नहाटा,जागृति गोलछा,सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा। लगभग 80 प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। सभी की रंगोलियां आकर्षण का केंद्र रही।

You cannot copy content of this page