DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ठेठवार उप महासभा बालोद ने लिए कई अनूठे फैसले- पदाधिकारी बनने के लिए भी अब जरूरी होगा मैट्रिक या 12वीं पास, छवि भी हो साफ, विधिवत होगा निर्वाचन

सामाजिक सुधार में भी पहल- बराती में 50 तो सगाई में 20 मेहमान निर्धारित, फिजूलखर्ची रोकने उठाया गया कदम

बालोद। ठेठवार यादव समाज को आगे बढ़ाने के लिए हाल ही में गठित बालोद उप महासभा द्वारा कई विभिन्न निर्णय लिए गए हैं। जिससे समाज सुधार की दिशा में कई अच्छे कदम बढ़ाए जा सकेंगे। बालोद उपमहासभा की पहली बैठक भिलाई, रिसाली में हुई। जहां इससे जुड़े 15 राज के सामाजिक प्रमुख शामिल हुए। जिन्होंने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए सुधार की दिशा और समाज को आगे ले जाने से संबंधित कई फैसले लिए। समाज शिक्षित हो और शिक्षित लोगों व उनके अनुभवों का लाभ समाज के हर पीढ़ी को मिले इसके लिए तय किए गए हैं कि अब उप महासभा में आने आने वाले चुनाव में शिक्षित ही पदाधिकारी बने। इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता भी तय कर दी गई है। मैट्रिक या 12वीं कम से कम पास लोग ही पदाधिकारी बन सकेंगे। विधिवत चुनाव होगा। जिसके लिए नियम भी तय किए गए हैं। इसके अलावा शादी ब्याह में भी मेहमानों की संख्या निर्धारित की गई है। ताकि फिजूलखर्ची रोकी जा सके। गरीब प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए भी समाज आगे आने का प्रयास करेगी। इसके लिए योजना बनाई जा रही है।

यहां से पहुंचे थे बैठक में समाज प्रमुख

ठेठवार (यादव)समाज ,उपमहासभा बालोद में 15 राज शामिल हैं।जिनमे कांकेर राज,बस्तर राज,धमधा राज,भिलाई नगर ईकाई, पाटन राज, बालोद राज, गुंडरदेही राज ,संजारी राज, डौंडीलोहारा राज, दुर्ग राज ,,धमतरी राज, चौकी राज , डोंगरगढ़ राज, गंडई राज , अउरदा राज के प्रमुख पदाधिकारीगणों की पहली बैठक भिलाई नगर , रिसाली के मैत्रीकुंज ठेठवार भवन में संपन्न हुई। जिसमे राज संगठनों के प्रतिनिधि मण्डल उपस्थित रहकर महत्त्वपूर्ण निर्णय पारित किये।
भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना के पश्चात सभा प्रारंभ हुआ। उपस्थिति सदस्यों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। भिलाई के वरिष्ठ पदाधिकारी शंकरलाल यादव को सभा के सभापति के रूप में चयन किया गया। डॉ. सुरेंद्र यदु ने अपना अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए कहा सामाजिक गतिविधियों में तेजी लाने हेतु हमने उपमहासभा बालोद का ,आप सभी के समर्थन से गठन किया है। व्यवसाय तथा शिक्षा के क्षेत्र में शासन की योजनाओं को आगे बढ़ाने तथा रीति रिवाज में एकरूपता लाने हेतु हम इस मंच के द्वारा प्रयास करेंगे। सभा का संचालन करते हुए उपमहासभा के महासचिव नंदकिशोर यादव ने सभा में चर्चा हेतु विषयों की जानकारी दी। तथा समस्त राज के पदाधिकारियों से उनकी सामाजिक नियमों की जानकारी निर्धारित प्रारूप में भरकर देने हेतु निवेदन किया। समाज के उत्तरोत्तर विकास हेतु उपमहासभा के लिए एक सर्वमान्य नियमावली बनाने पर प्रस्ताव पारित किया गया।
कोषाध्यक्ष पवन कुमार यादव ने कोष का आय व्यय विवरण प्रस्तुत किया।

पदाधिकारियों के चुनाव हेतु लागू होगी नियमावली

इस महत्वपूर्ण बैठक में ठेठवार समाज उपमहासभा बालोद के विधिवत निर्वाचन हेतु नियमावली तैयार किया गया। नवगठित उपमहासभा बालोद के प्रमुख पदाधिकारियों का चुनाव हेतु राज संगठनों द्वारा प्रत्येक 50 परिवार के पीछे एक मतदाता नियुक्त करेंगे। वे प्रजातांत्रिक प्रणाली द्वारा गुप्त मतदान करके अध्यक्ष, महासचिव तथा कोषाध्यक्ष के लिए ही मतदान करेंगे। अध्यक्ष पद हेतु उम्र 40 वर्ष , कोषाध्यक्ष तथा महासचिव हेतु 35 वर्ष न्यूनतम आयु निर्धारित की गई है तथा किसी राज संगठन में पदाधिकारी के रूप में उन्हें कार्य करने का अनुभव होना चाहिए तथा तीनों पद हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हायर सेकेंडरी/मेट्रिक उत्तीर्ण रखी गई है। चुनाव नामंकन हेतु अमानत राशि अध्यक्ष पद हेतु ₹3000, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु ₹2000 रखी गई है। चुनाव लड़ने पर यह राशि वापस नहीं होगी।
उम्मीदवार की छवि साफ-सुथरी हो जो कभी अपराधिक या असामाजिक गतिविधियों में लिप्त नहीं रहा हो, इसे राज संगठन के अध्यक्ष प्रमाणित करेंगे। उपमहासभा में सम्मिलित सभी राज अध्यक्ष उपमहासभा के पदेन उपाध्यक्ष होंगे। शेष पदो को मनोनयन द्वारा भरे जाएंगे।

सामाजिक सुधार हेतु महत्वपूर्ण कदम

उपमहासभा के संयोजक तथा जिला संगठन बालोद के अध्यक्ष छगनलाल यदु ने सामाजिक सुधार के तहत एक प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। शादी ब्याह में बारातियों की संख्या 50 से अधिक नहीं हो । बहुत आवश्यक होने पर वधू पक्ष की सहमति तथा संबंधित राज के अध्यक्ष की लिखित अनुमति से ही 50 से अधिक व्यक्ति बारात में ले जा सकेंगे। सगाई तथा चौथिया में 20 व्यक्तियों की अधिकतम संख्या निर्धारित की गई है ।साथ ही एक महत्वपूर्ण निर्णय हुआ कि, चौथिया के साथ समधीन भेंट के कार्य को भी संपन्न कर लिया जाए। सामाजिक उत्थान के लिए
आर्थिक गतिविधियां के संचालन हेतु उप महासभा में शामिल समस्त गांवों के प्रत्येक परिवार से ₹10 शुल्क लिया जाएगा।
उपमहासभा के कार्यकारी अध्यक्ष,साहित्यकार तथा सेवानिवृत्त चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेंद्र यदु ने स्वयं द्वारा लिखित , पुस्तिका श्री हनुमान चालीसा प्रदीपिका के बैठक के दौरान विक्रय से प्राप्त समस्त राशियों को उपमहासभा बालोद को समर्पित किया।

गरीब प्रतिभाशाली बच्चों की पढ़ाई के लिए देखे पचास हजार

कांकेर- चारामा से आए रामभरोसा यादव ने कहा, शिक्षा के क्षेत्र में गरीब प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने हेतु उपमहासभा बालोद में कोष का यदि निर्धारण किया जाता है तो वे सहयोग राशि पचास हजार रुपए प्रदान करेंगे।

समाज के लिए गौरव, शिक्षक श्रवण का हुआ सम्मान

शिक्षा में विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाने हेतु अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए राज्य सरकार तथा विभिन्न संगठनों से समय-समय पर पुरस्कार प्राप्त शिक्षक श्रवण यादव का सम्मान सभा में उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से डॉ सुरेंद्र यदु अध्यक्ष उप महासभा बालोद ,मोहन लाल यादव संरक्षक जिला संगठन बालोद, शिवराम यादव कोषाध्यक्ष जिला संगठन बालोद ,केशव लाल यादव अध्यक्ष डौंडीलोहारा राज, लखन लाल यादव कोषाध्यक्ष डौंडीलोहारा राज,पवन कुमार यादव कोषाध्यक्ष उप महासभा बालोद, भूधर यादव कार्यालय सचिव जिला संगठन बालोद ,बलदेव यादव महासचिव जिला संगठन बालोद, प्रदीप यादव महासचिव बस्तर राज ,छगन लाल यदु अध्यक्ष जिला संगठन बालोद , करूणा शंकर यादव जिला अध्यक्ष बस्तर राज,रमेश कुमार यदु रायपुर ,चाणक्य लाल यादव संरक्षक जिला संगठन बालोद ,छगन लाल यादव अध्यक्ष कांकेर राज , रामभरोसा यादव काकेर राज, देवेंद्र कुमार यदु अध्यक्ष प्रतिनिधि गुंडरदेही राज, चंद्रशेखर यादव उपाध्यक्ष पाटन राज ,घनश्याम सिंह यादव भिलाई नगर ईकाई, कोमल यदु उपाध्यक्ष भिलाई नगर इकाई, उमाशंकर यदु संरक्षक भिलाई नगर इकाई, टी. आर. मलागर सलाहकार भिलाई नगर इकाई , खेमसिंह यादव संरक्षक भिलाई नगर इकाई, वीरेंद्र कुमार यादव महासचिव भिलाई नगर इकाई, नरेंद्र कुमार यदु अध्यक्ष भिलाई नगर इकाई,नंदकिशोर यादव महासचिव उपमहासभा बालोद ,छन्नू यदु अध्यक्ष गंडई राज, ईश्वर यादव अध्यक्ष पाटन राज ,सुमन लाल यादव दुर्ग,श्रवण कुमार यादव प्रचार मंत्री भिलाई नगर इकाई ,अवधेश यादव संगठन मंत्री बालोदराज, पुखराज यादव उपाध्यक्ष भिलाई नगर इकाई,सत्येंद्र यादव अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ भिलाई नगर इकाई,राजेंद्र यादव प्रचार मंत्री भिलाई नगर इकाई, महेंद्र यादव संगठन मंत्री भिलाई नगर इकाई, एस.एन.यदु दुर्ग राज,जग्गू यादव भिलाई नगर, गोपाल सिंह यादव उपाध्यक्ष अंबागढ़ चौकी, मक्खन लाल यादव अध्यक्ष अंबागढ़ चौकी राज, हीरालाल यादव सदस्य अंबागढ़ चौकी राज, मूलचंद यादव सदस्य,अउरदा राज, सुखित राम ठेठवार अउरदा राज,दीपक लाल यादव दुर्ग राज, ओंकेश्वर यादव उपाध्यक्ष भिलाई नगर इकाई,प्रेम यादव अउरदा राज, भगवती यदु अउरदा राज,छोटू यदु अउरदा राज उपस्थित रहे। बैठक के सफलता पूर्वक संपन्न कराने में नरेंद्रकुमार यदु अध्यक्ष भिलाई नगर ईकाई सहित भिलाई नगर ईकाई के पदाधिकारीगण शंकर लाल यादव , उमाशंकर यदु, खेमसिह यादव , घनश्याम यादव , विरेंद्र यदु ,पुखराज यदु ,सत्येंद्र यादव ,राजु यादव , सुर्य कान्त यादव , श्रवण यादव , कोमल यदु ,ओकेशवर यदु तथा राजेन्द्र यादव भिलाई का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

You cannot copy content of this page