DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सरस्वती शिशु मंदिर जगन्नाथपुर के बच्चों ने प्रांतीय संस्कृति महोत्सव में लहराया परचम

बालोद। सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय जगन्नाथपुर ने जिला खेलकूद एवं बौद्धिक प्रतियोगिता में लगातार स्थान बनाते आ रहा। इस क्रम में विद्यालय ने खेलकूद के क्षेत्र में 400 मीटर दौड़ एवं कबड्डी में प्रांत स्तर तक भी तृतीय स्थान बनाया।

वही बौद्धिक प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रांतीय संस्कृति महोत्सव में अपना परचम लहराया और भावेश निर्मलकर एकल अभिनय एवं आकांक्षा यादव निबंध में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जो अब क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव ग्वालियर के लिए चयनित हुए हैं। बच्चों की लगातार उपलब्धि के लिए सिद्धि विनायक शिक्षण समिति के सचिव खिलानंद गिलहरा, उपाध्यक्ष डॉ.एस.सी. हरदेल , विद्यालय के प्रधानाचार्य ताराचंद साहू ,आचार्य रेख लाल देशमुख, धनंजय साहू , खेमीन साहू , केशर साहू , लक्ष्मी साहू, माधुरी यादव, रीना देशलहरे , भावना सुनहरे, चैन कुमारी नेताम आदि ने बच्चों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय की ओर से सभी प्रतिभागी भैया बहनों को सम्मानित किया गया।

You cannot copy content of this page