DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रामायण के समापन पर ग्राम नरबदा पहुंची विधायक, किया 50 लाख के विकास कार्यो का लोकार्पण, देखिए सौगातों की लिस्ट

गुरूर। सोमवार को ग्राम नरबदा में संजारी बालोद की लोकप्रिय विधायक संगीता सिन्हा ने ग्राम में लगभग 50 लाख के विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण किया। वे गांव में रामायण के समापन पर भी पहुंची थी।
इस अवसर पर विधायक के साथ ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष तामेश्वर साहू, जिला पंचायत सभापति ललिता पीमन साहू, जिला कार्यकारिणी सदस्य टोमन साहू, ब्लॉक महामंत्री शादिक अली, विधायक प्रतिनिधि किशोर साहू, पूर्व जनपद सदस्य भुवन लाल साहू, लाल खान ,सरपंच गीता मरई सहित भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। गांव में कलामंच का आकर्षक निर्माण किया गया है। जिसका लोकार्पण भी उन्होंने किया।

इन 10 कार्यों का हुआ लोकार्पण

01 शा. मिडिल स्कूल में कलामंच निर्माण

लागत राशि :- 3.00 लाख

02 सामुदायिक भवन निर्माण कार्य

लागत राशि :- 6.50 लाख

03 कलामंच निर्माण नरबदा

लागत राशि :- 3.50 लाख

04 उपस्वास्थ केन्द्र उन्नयन एवं ब्रांडिग कार्य लागत राशि :- 7.00 लाख

05 मुख्यमार्ग से शमशान पहुंच मार्ग सिमेंटीकरण

लागत राशि :-5.00 लाख

06 शीतला तालाब में पचरी निर्माण

लागत राशि :- 2.50 लाख

07 मिडिल स्कूल सायकल स्टैंड कार्य

लागत राशि :-5.00 लाख

08 पूर्व माध्यमिक शाला जीर्णोद्वार कार्य

लागत राशि :- 3.50 लाख

09 हाई मास्क लाइट कार्य

लागत राशि :-5.00 लाख

10 प्राथमिक शाला से सामु. डबरी तक पक्की नाली निर्माण

लागत राशि :- 9.60 लाख

You cannot copy content of this page