बालोद/ दल्लीराजहरा। दल्ली पुलिस ने एफआईआर. होने के 10 घंटे के भीतर बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया। पूरी घटना शहीद अस्पताल के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ में उसने सच उगल दिया। कैमरे में कैद घटना के अनुसार वीडियो में बकायदा आरोपी आसपास घूम रहा था।
फिर मौका पाते ही वह बाइक के पास आया। पहले उसने पैर के जरिया लॉक तोड़ा फिर गाड़ी के स्विच को डायरेक्ट करते हुए चालू कर चलते बना। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों को जरा भी शक नहीं हुआ था। पुलिस के मुताबिक प्रार्थी प्रभाकर नायक पिता खेमूराम नायक उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम गब्दी थाना अर्जुन्दा जिला बालोद ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 27 सितम्बर . को अपनी पत्नी की ईलाज के लिये शहीद अस्पताल आये थे। जो 01 अक्टूबर को सुबह करीबन 07.00 बजे अपनी मोटर सायकल से पत्नी के लिये चाय लेकर आये जो अपनी मोटर सायकल को शहीद अस्पताल के सामने खड़ी किया था। कुछ देर बाद वापस शहीद अस्पताल से बाहर निकलकर देखा तो उसका मोटर सायकल स्प्लेण्डर प्लस कमांक सीजी 07 एलएन-1838 उस जगह पर नहीं था। कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया तब। रिपोर्ट पर 2 अक्टूबर को धारा 379 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी राजहरा वीणा यादव एवं टीम द्वारा आरोपी पता तलाश दौरान आरोपी टिकेश्वर निषादराज पिता लखन लाल निषादराज उम्र 22 वर्ष वार्ड क0 17 कोण्डे पावर हाउस दल्लीराजहरा को प्रकरण में चोरी गये मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया तथा आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो दिनांक घटना समय को चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपी के पास से मोटर सायकल को बरामद कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक वीणा यादव, सउनि विजय जगत, प्रधान आरक्षक ईश्वर चन्द्राकर, आरक्षक संजय चेलक, भुनेश्वर यादव, धर्मेन्द्र सेन, गिरधर साहू की भूमिका रही।
बालोद की ये बड़ी खबर भी देखें हेडिंग पर क्लिक करें
