DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति मर्यादित बालोद में आम आदमी पार्टी ने फहराया जीत का परचम,6 प्रत्याशियों ने जीता चुनाव,देखिए रिजल्ट

लोचन सिन्हा अध्यक्ष और भाना बाई बनी उपाध्यक्ष भी आम आदमी पार्टी से ही चुने गए

बालोद। प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति मर्यादित बालोद पंजीयन क्रमांक 2316 कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की राजनीति में उभरते हुए विकल्प -आम आदमी पार्टी ने अपने 12 लोगों को चुनाव मैदान में 11सदस्य की सहकारी समिति के लिए उतारा था। जिसमें 6 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष भी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी बने हैं।
आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक आरदे ने बताया कि हम जमीनी स्तर से भ्रष्टाचार समाप्त करने अपना प्रयास हमेशा करते रहेंगे और हमारा संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक छत्तीसगढ़ के साथ पूरा भारत भ्रष्टाचार मुक्त और दुनिया का नंबर 1 देश नही बन जाता,तब तक हमारा संघर्ष देश के लिए हमेशा जारी रहेगा।इसी विचार के साथ बालोद जिला के ईमानदार प्रत्याशियों के साथ चुनाव में उतरे थे। पंकज जैन , बालोद के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी ने चुनाव परिणाम बताया कि 6 सदस्यों ने चुनाव में जी हासिल की है।

लोचन सिन्हा – अध्यक्ष
भाना बाई पिस्दा – उपाध्यक्ष
कुँवर लाल सिन्हा – सदस्य
हेमिन बाई – सदस्य
कमलेश्वरी – सदस्य
ओमिन बाई – सदस्य जीते हैं।
सदस्यों की मीटिंग में लोचन सिन्हा को अध्यक्ष और भाना बाई को उपाध्यक्ष चुन लिया गया जो दोनो ही आम आदमी पार्टी से है।
छत्तीसगढ़ में लगातार अपने पैर पसारती आम आदमी पार्टी अब गांव गांव तक अपनी पैठ मजबूत कर रही है। प्रदेश में लगातार चल रही संगठन विस्तार की प्रक्रिया से पूरे छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी एक मजबूत विकल्प के रूप में स्थापित हो रही है। लोचन सिन्हा ने अध्यक्ष बनने के बाद कहा हमारा उद्देश्य प्रदेश की उन्नति के लिए एक ईमानदार प्रयास और भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने की दिशा में लगातार कार्य करना है।

You cannot copy content of this page