DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नई सोच नई पहल के साथ युवा बाल समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन 2 अक्टूबर को अरजपुरी में, छालीवुड अभिनेत्री अंजली सिंह रहेंगी मुख्य अतिथि

बालोद (डौंडी लोहारा)। वनांचल ग्राम अरजपुरी में खुशी और उमंग के साथ नई सोच नई पहल चला रहे युवा बाल गणेशोत्सव समिति ग्राम अरजपुरी द्वारा 02 अक्टूबर को समस्त सदस्यो व समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित है।
रक्तदाताओं के लिए एक जीवन बचाने के लिए रक्तदान करने का यह एक अनूठा अवसर है। युवा बाल गणेशोत्सव समिति अरजपुरी द्वारा डोनर सर्टिफिकेट दिया जाएगा । इस शिविर को सफल बनाने के लिए छालीवुड अभिनेत्री सुश्री अंजलि सिंह चौहान मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगी। उन्होंने सभी जन मानस से अपील की है,आइए साथ मिलकर करे रक्तदान,दे एक जीवनदान। पंकज जैन ने कहा हम यह आयोजन एक पहल हेतु कर रहे है,गणपति हो या नवरात्र हम बहुत से कार्यक्रम आयोजित करते है,लेकिन यह कार्यक्रम कर हम समाज में सहयोग समर्पण और साथ की सोच को आगे लाना चाहते है। जिसमें शीतल भुआर्या,प्रशांत चौहान,नंदेश्वर गोस्वामी,राजू जोशी,महेंद्र,भुवन,अशोक सोरी, दीर्जन,रूपराम,चंपालाल, केशू, रामू,चंदन,करण,नीलकंठ,ईश्वर,हीरामन,रमेश,सुखराम, जामन सहित समस्त कार्यकारणी सदस्य गणों के साथ ग्रामवासियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है ।
क्षेत्र के लोगो से अपील आप भी अपना एक कदम जीवन दान की ओर बढ़ाइए और कीजिए रक्तदान।

रक्तदान करने हेतु यहां कर सकतें हैं संपर्क

7974717248, 8959352305, 9753788206, 9755915025

You cannot copy content of this page