रनचिराई में राग रंग तीजन पटेल की प्रस्तुति 2 अक्टूबर को



बालोद। जिला के ग्राम रनचिराई, साहू पारा में इस वर्ष प्रथम दुर्गा माता विराजमान हुई है। इस दौरान भव्य गुफा निर्माण किया गया है।,जिसके दर्शन करने भीड़ उमड़ रही है। गुफा के अन्दर विभिन्न प्रकार के चलित प्रतिमाएं स्थापित किया गया है। शाम को सांध्य भजन व जस गीत का कार्यक्रम प्रतिदिन रहता है।


इसी क्रम में राजीव युवा मितान क्लब रनचिराई व जय चण्डी दुर्गा उत्सव समिती के तत्वाधान में 2 अक्टूबर को रात 9 बजे , चण्डी मंदिर प्रांगण में छत्तीसगढ़ी लोक गायिका तीजन पटेल की राग रंग की प्रस्तुति होगी। उक्त जानकारी धर्मेंद्र कुमार ने दी।

You cannot copy content of this page