DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जूनियर रेडक्रास के बच्चों ने चौक चौराहो की स्वच्छ्ता ही सेवा अभियान से प्रेरित होकर किये साफ सफाई कार्य।

बालोद। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घीना में 2 अक्टूबर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की अवसर पर इंडियन रेडक्रास सोसायटी के वार्षिक कैलेण्डर के अनुसार स्वच्छता का सेवा कार्य ग्राम घीना की गांधी चौक में आज साफ सफाई किया गया

और प्राचार्य एम. एल. ठाकुर के द्वारा स्वच्छता का संदेश देने के लिए साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

ग्राम हड़गहन में जूनियर रेडक्रास के बच्चों द्वारा दुर्गा पंडाल पर साफ सफाई किया गया ।

जिसमेें दुर्गा पंडाल पर उपस्थित लोगों ने बच्चों के सेवा कार्य को देखकर उनकी कार्यो को सराहना किया।

इस अवसर पर विद्यालय की समस्त स्टाफ सी. एल. साहु , एस. के. टंडन तथा सी. एल. ठाकुर उपस्थित रहे । उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रूपसिंह रावटे ने दी।

You cannot copy content of this page