DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत दिव्यांग जनों व जरूरतमंदों को भाजपाइयों ने विभिन्न उपकरण यंत्र वितरण कर मनाया मोदी का जन्मदिन

बालोद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर भाजपा द्वारा 2 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा कार्य से सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है।

जिसके अंतर्गत प्रदेश और जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ ,व्यवसायिक प्रकोष्ठ, आर्थिक प्रकोष्ठ के द्वारा जिला स्तर पर कुर्मी भवन बालोद में दिव्यांगजनों व जरूरतमंदों को कृत्रिम अंग व जरूरी सामान जैसे श्रवण यंत्र ,व्हीलचेयर, बैसाखी, विभिन्न प्रकार के बेल्ट राड टॉयलेट चेयर आदि जरूरी सामानों का वितरण किया गया। इस अवसर पर सामाग्री वितरण करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि मोदी जी का जीवन राष्ट्र व आम जनता की सेवा में समर्पित है। ऐसे राजनीतिक संत मोदी जी के जन्मदिन पर बिना कोई आडंबर किए भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद द्वारा 15 दिनों तक विभिन्न सेवा कार्यक्रम जैसे रक्तदान शिविर ,स्वास्थ्य परीक्षण ,निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, अमृतसर सरोवर स्वच्छता ,श्रमदान कोरोना वारियर्स का सम्मान, वृक्षारोपण आदि विभिन्न कार्यों के माध्यम से मोदी जी के जन्मदिन पर उनके दीर्घायु जीवन उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए भाजपा के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ सभी मंडलों के नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा निरंतर सेवा कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में दीन दुखियों जो आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है, उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक उपकरणों का वितरण किया गया। दिव्यांगजन व जरूरतमंद भी समाज का हिस्सा है। आर्थिक रूप से सक्षम लोग थोड़ा थोड़ा सहयोग कर जो सक्षम नहीं है, वास्तव में जरूरतमंद है, उनकी सहायता करें तो देश में कोई भी दुखी नहीं रहेगा। जिला भाजपा उपाध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि राजनीति समाज सेवक का उत्तम साधन है। आज यह यथार्थ होता दिख रहा है। मोदी जी के जीवन पर्यंत कार्यों से प्रेरणा लेकर पूरे देश में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत सेवा कार्य के माध्यम से समाज के बीच समाज सेवा का कार्य करने का अवसर मिला है। ऐसे जनहित के कार्यों से जीवन मे सच्ची खुशी मिलती है व पुण्य कमाने का अवसर प्रदान होता है।

इन हितग्राहियों को मिला लाभ

व्हीलचेयर करण यादव ,वैशाखी मुरलीधर साहू, इसट्रिक सुख बत्ती चंद्राकर ,कौशल्या बाई ,जानकी चंद्राकर ,गेंजी बाई, भूदेवी, रेखा बाई आसाम बाई सहित वृद्ध आश्रम व सेवा आश्रम में विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया गया।
श्रवण यंत्र पन्नालाल, सुख बती निषाद, भगवती साहू, रूपसिंह सिन्हा, राजकुमार सोनी ,गंगाबाई यादव को मिला। कार्यक्रम के जिला संयोजक प्रदेश आर्थिक प्रकोष्ठ सदस्य संदीप सिन्हा ने स्वागत उद्बोधन किया। व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक थानमल जैन ने मंच संचालन किया। आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रकाश सोनी व्यवसाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रकाश जैन ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला भाजपा मंत्री जयेश ठाकुर, शरद ठाकुर शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर,उपाध्यक्ष गिरजेश गुप्ता, महामंत्री नरेंद्र सोनवानी, संतोष कौशिक, दुर्जन साहू, विक्रम लालवानी लोकेश श्रीवास्तव, संजय साहू , अमित चोपड़ा ,कमल पंपालिया, गजेंद्र यादव, सतानंद साहू ,अरण साहू, दीपक देवांगन, गणेश राम साव, हितेशवरी कौशिक, शेखर वर्मा ,राकेश बंटी बाफना ,अमित दुबे आदि भाजपा नेता कार्यकर्ता शामिल रहे।

You cannot copy content of this page