DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जगन्नाथपुर और मोहलाई में एक दिवसीय रामधुनी 2 अक्टूबर को

बालोद। ग्राम जगन्नाथपुर और मोहलाई में एक दिवसीय रामधुनी प्रतियोगिता का आयोजन 2 अक्टूबर को किया गया है। जगन्नाथपुर में प्रथम वर्ष यह कार्यक्रम आयोजित की जा रही है। जिसमें प्रथम पुरस्कार 3001, द्वितीय 2001,तृतीय 1501 और चतुर्थ 1001 रुपए रखा गया है। इसके अलावा प्रथम मंचस्थ मंडली, बेस्ट झांकी, गायन, कथावाचक को भी विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे। इस दौरान प्रमुख रूप से जय मां विंध्यवासिनी रामधुनी मंडली गोकुलपुर धमतरी, रामधुनी मंडली भर्रीगांव पुरुर, जय मां शारदा रामधुनी मंडली परसाही लाटाबोड, बाल कृष्ण रामधुनी मंडली बोईरडीह राजनांदगांव, जय मां सरस्वती रामधुनी मंडली माटरा खुज्जी की प्रस्तुति होगी।

मोहलाई में रामधुनी प्रतियोगिता के साथ होगा विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन, लोकार्पण

ग्राम मोहलाई में रामधुनी के साथ विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम रखा गया है। जिसके मुख्य अतिथि विधायक व संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद होंगे। अध्यक्षता गुंडरदेही जनपद के अध्यक्ष सुचित्रा हेमंत साहू करेंगे। विशेष अतिथि विधायक प्रतिनिधि राजेश बाफना, जनपद सदस्य अजय जैन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा के अध्यक्ष संतु राम पटेल, जिला भाजपा युवा मोर्चा से पंकज चौधरी, कोंगनी सरपंच लक्ष्मी बाई साहू, उपसरपंच चुनुराम राम साहू, पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष निर्मल साहू, भगवान सिंह साहू होंगे।

You cannot copy content of this page