DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मानव सेवा परम सेवा उद्देश्य से रोवर्स ने की गंगा मैया मंदिर में सेवा

बालोद। भारत स्काउट्स और गाइड्स स्थानीय संघ बालोद से शहीद वीरनारायण सिंह क्रू तथा रोवर स्काउट्स लीडर विवेक धुर्वे व रोवर के द्वारा नवरात्रि में विकासखंड बालोद सचिव रूपेंद्र सिंहा के उत्साहवर्धन पर शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय ज/सांकरा ब्लॉक बालोद के रोवर के विद्यार्थियों के द्वारा गंगा मैया प्रांगण में साफ सफाई,श्रद्धालुओं को व्यवस्थित लाइन से चलने की व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था की जिम्मेदारी का कार्य सेवा के रूप में किया गया।

भारत स्काउट्स और गाइड्स संस्था बच्चों में अनुशासन और राष्ट्रीयता की भावना जागृत करती है। संस्था से जुड़े विद्यार्थियों में मानव सेवा की भावना भी उत्पन्न होती है, जो जीवन भर उनके काम आती है। स्काउट और गाइड को यह सिखाया जाता है कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। इसने विविधता में एकता की भावना’ बढ़ाती है।​​​​​​​ युवाओं में अनुशासन की भावना बढ़ाने में स्काउट्स और गाइड्स संगठन की अहम भूमिका रहती है।

रोवर स्काउट्स लीडर विवेक धुर्वे ने कहा कि हम सभी समाज सेवा की भावना से काम करते है। सेवा करना हमारा परम कर्तव्य है। वही ब्लॉक सचिव रूपेंद्र सिन्हा ने बताया कि बच्चे बहुत देर से सेवा कार्य कर रहे असहाय,बुजुर्ग एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं की सेवा करने का जो काम स्काउट गाइड के स्वयं सेवको ने किया है वो सराहनीय है। सेवा कार्य में रोवर के मुरलीधर, निखिल,भूपेश,मुकेश ने अपनी सेवाएं दी। यह सेवा कार्य राज्य संयुक्त सचिव सीमा साहू, जिला मुख्य आयुक्त गिरीश चंद्राकर, अध्यक्ष सुभाष पुस्तकर ,राज्य संयुक्त सचिव सीमा साहू,जिला सचिव अरविंद सोनी के मार्गदर्शन , डीओसी अवधेश विश्वकर्मा, एडीओसी प्रेमलता चंद्राकर, ,गायत्री साहू के निर्देश पर हुआ।

You cannot copy content of this page