DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

2 अक्टूबर से शुरू होगी भारत जोड़ो ग्राम यात्रा, बालोद जिले में टेकापार से होगी शुरुआत, 150 दिन तक गांव में पहुंचेंगे कांग्रेसी

बालोद। 2 अक्टूबर गांधी जयंती से जिले में 150 दिन की भारत जोड़ो ग्राम यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी 3570 किलोमीटर की कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो पद यात्रा कर रहे हैं। इसी क्रम में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन के निर्देशानुसार संगठन के साथी अपने- अपने जिले में 150 दिन की भारत जोड़ो ग्राम पदयात्रा का आयोजन कर राहुल गांधी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इसी संदर्भ में बालोद में प्रेस वार्ता के दौरान जिला समन्वयक राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिला बालोद रवि प्रकाश यादव एवं कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने बताया कि आगामी 2 अक्टूबर महात्मा गांधी के जन्म जयंती अवसर पर बालोद जिले के ग्राम टेकापार से भारत जोड़ो ग्राम यात्रा की शुरुआत करेंगे। जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ,युवा कांग्रेस कमेटी ,महिला कांग्रेस कमिटी ,सेवादल ,जिला पंचायत सदस्य ,जनपद सदस्य ,सरपंच ,उपसरपंच ,नगर निगम के पार्षद, प्रकोष्ठ के जिला ब्लाक पदाधिकारी एवं समस्त इस यात्रा में भाग लेंगे।

You cannot copy content of this page