बालोद। बालोद ब्लाक के प्रसिद्ध शिव दर्शनीय स्थल व छत्तीसगढ़ के काशी के नाम से विख्यात परेगुड़ा (भोला पठार) में भोला दशहरा व नवाखाई महोत्सव का आयोजन 2 अक्टूबर को किया जाएगा। भोला पठार विकास समिति के अध्यक्ष राम जी ठाकुर (राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित) ने बताया कि इस बार भी विविध आयोजनों के साथ नवाखाई महोत्सव होगा। जिसकी तैयारी भी समिति जुटी हुई है।
इस तरह चलेगा सुबह से रात तक आयोजन का सिलसिला
सुबह 11:00 बजे मांदरी नृत्य जय गढ़िया बाबा आदिवासी मांदरी नृत्य ग्राम सरईटोला दुगली जिला धमतरी , आदिवासी गेंडी नृत्य गुंडरा पारा सिहावा, लोक मंच सांस्कृतिक कार्यक्रम बालोद के रंग खुमेश मानिकपुरी एवं साथियों की प्रस्तुति होगी। तो साथ ही रात्रि कालीन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी नाच पार्टी ग्राम तुर्रे बंजारी नांदगांव की प्रस्तुति होगी।
कविता पाठ भी होगा
दोपहर 12:30 बजे से कवि सम्मेलन होगा। जिसमें क्षेत्र के ख्याति प्राप्त कवियों द्वारा शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक, साहित्यिक, धार्मिक एवं अन्य विषय पर कविता पाठ किया जाएगा। जिसमें प्रमुख जगदीश देशमुख बालोद राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित शिक्षाविद, सीताराम साहू श्याम पैरी से राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित आकाशवाणी दूरदर्शन कवि, केशव साहू गुंडरदेही प्रख्यात कवि, गजपति साहू कोडेवा प्रख्यात कवि, पुष्कर सिंह राज झलमला प्रख्यात कवि, घनश्याम ठाकुर कर्मा सम्राट राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित कविता पाठ करेंगे।
यह होंगे अतिथिगण
आयोजन के मुख्य अतिथि अनुसूचित जनजाति आयोग छत्तीसगढ़ शासन के सदस्य अर्चना पोर्ते होंगे। अध्यक्षता पूर्व सीएमएचओ दुर्ग गंभीर ठाकुर करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जगदीश देशमुख राष्ट्रपति द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान प्राप्त शिक्षाविद व समाजसेवी, देवेंद्र महला अध्यक्ष केंद्रीय महासभा बालोद हल्बा आदिवासी समाज , केके खेलवार पूर्व आईएफएस वन संरक्षक, सोमेश सोरी नगर पंचायत अध्यक्ष डौंडी, अमृता बारले छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिनीमाता सम्मान प्राप्त, गीता बंजारे राष्ट्रपति द्वारा मिनीमाता सम्मान प्राप्त, थानसिंह मंडावी सचिव सर्व आदिवासी समाज बालोद, नीतिश गेंद्रे समाजसेवी होंगे। प्रमुख वक्ता कौशलेंद्र प्रताप सिंह सामाजिक सद्भाव प्रमुख, छत्तीसगढ़, पद्मश्री डॉ राधेश्याम बारले प्रसिद्ध पंथी नृत्य लोक कलाकार होंगे।
