DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ ग्राम डुडिया की अभिनव पहल- नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा हेतु पाचवी कक्षा में अध्ययनरत बच्चो के लिए शुरू हुई निशुल्क कक्षा

बालोद । गुण्डरदेही ब्लॉक के अंतर्गत शास. प्राथमिक शाला डुडिया में कक्षा पांचवी में अध्ययनरत बच्चो के जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा की तैयारी हेतु कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ द्वारा निःशुल्क कक्षा का विधिवत शुभारंभ किया गया।

कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राधेलाल बन्जारे तथा सचिव युगल देवांगन ने संयुक्त रूप से बताया कि गांव स्तर पर संचालित कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ का गठन ग्राम के ही प्राथमिक शाला से पढ़कर वर्तमान में अलग अलग विभाग व स्थानो पर पदस्थ होकर सेवारत कर्मचारी अधिकारी द्वारा गठित संगठन है। जिसके माध्यम से शिक्षा,युवा उत्थान एवम ग्रामीण विकास पर कार्य रही है। इसके लिए फंड की व्यवस्था प्रकोष्ठ के सदस्य द्वारा ही किया जाता है। पूर्व में प्रकोष्ठ द्वारा पुस्तकालय,सार्वजनिक बैंच, पुलिस आर्मी भर्ती के तैयारी हेतु आवश्यक साधन करायी जा चुकी है। आगे भी ग्रामीण विकास व समाजोपयोगी कार्यो को करने का उद्देश्य व प्रयास है। नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा की तैयारी की निःशुल्क कक्षा के सम्बन्ध में गांव से ही एक शिक्षक को नियुक्त किया गया है। जिसे प्रति माह मानदेय दिया जाएगा। मानदेय का भुगतान प्रकोष्ठ द्वारा किया जाएगा। गांव के सरपंच ललिता भूआर्य द्वारा सभी बच्चों को एक कॉपी व पेन वितरण किया गया। संकुल समन्वयक एस पी पवार ने इस प्रकार के प्रयास के लिए प्रकोष्ठ की प्रशंशा की। कार्यक्रम में शाला के प्रधान पाठक प्रभा ठाकुर , अनुदेशक रश्मि साहू , भीखम कोसमा , रमेंद्र देवांगन ,टीकम कोसमा , पवन सिन्हा , शाला के शिक्षक सरिता वासनिक , मनोज लहरे , ताम्र ध्वज राणा , प्रकोष्ठ के अन्य सदस्य वर्चुअल मोड पर उपस्थित होने के साथ साथ कक्षा पांचवी व चौथी के बच्चे उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page