DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बच्चा चोरी की घटनाएं पड़ोसी ज़िलों में बढ़ी, बालोद वासियों को लोक जनशक्ति पार्टी जिला अध्यक्ष ने किया सावधान

बालोद । लोक जनशक्ति पार्टी के बालोद जिला अध्यक्ष विजय साहू ने समस्त स्कूली शिक्षकों,आंगनबाड़ी सहायिका,कार्यकर्ता,ट्यूशन पढ़ाने वाले टीचर व बच्चों के माता-पिता से अपील करते हुए कहा कि बालोद जिला से लगे अन्य जिलों में बच्चा चोरी का घटना बढ़ते जा रही है। ऐसे वारदात को अंजाम देने में पुरुष सहित महिलाये भी शामिल हैं।ये सभी समान बिक्री जैसे गैस चूल्हा,रजाई,गद्दा,कपड़ा,फैंसी सामग्री,शहद, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण,जेवर चमकाने के नाम पर गांव ,शहरो में आते है और घटना को अंजाम देकर बच्चो को उठा कर ले जाते है और दलालो को बेच देते है। लोजपा जिला अध्यक्ष विजय साहू ने कहा ऐसी घटना या आपके आस पास में कोई संदिग्ध व्यक्ति या महिला दिखाई दे तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना में संपर्क कर उन्हें इस घटना से अवगत कराएं, ताकि स्कूली बच्चों, ट्यूशन जाने वाले बच्चे,आंगनबाड़ी के छोटे बच्चो को ऐसी होने वाली घटनाओं से सुरक्षित किया जा सके।

You cannot copy content of this page