DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आदिवासी वनांचल ग्राम मड़ियाकटटा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार में प्रथम

डौण्डीलोहारा। बालोद जिले के विकास खण्ड डौण्डी लोहारा संकुल केन्द्र खोलझर बगइकोन्हा आदिवासी वनांचल ग्राम मड़ियाकटटा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मड़ियाकटटा जिला स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जिला स्तरीय रैंकिंग में 92 प्रतिशत अंक हासिल कर शाला को पांच स्टार मिला है। यह पुरस्कार सम्मान संकुल प्राचार्य पी पी ठाकुर संकुल समन्वयक संतराम ठाकुर रुपसिंह गोटे संकुल केन्द्र सभी प्रधान पाठक गण नेमसिंह ठाकुर जे आर पिस्दा राना, कैलाश साहू रमेश कुमार साहू श्यामलाल साहू हीरालाल सिन्हा सुनिल कुमार अलेन्द्र डामनलाल देशमुख टेकाम की उपस्थिति में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मड़ियाकटटा के प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर राज्यपाल पुरस्कृत को प्रमाण पत्र दिया। प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर ने शाला परिसर एवं शाला के सर्वांगीण विकास के लिए जन समुदाय से सहयोग स्वंय राशि उपलब्ध कर शाला की गुणात्मक विकास के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहता है।

इन कार्यो के कारण पांच स्टार मिला

प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर ने कुशल नेतृत्व मार्ग दर्शन में शाला में आकर्षक बनाने के लिए जन समुदाय शिक्षकों बाल संसद इको क्लब बच्चों को नियमित स्वच्छता के साथ साथ क्लास रुम आकर्षक प्रीचरींट विज्ञान कर्नर गणित अंग्रेजी कार्नर निर्माण कर बच्चों के लिए शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए बाल मेला ल इका मंडई मेला विभिन्न गतिविधियों के माध्यम सर्वगीण विकास करना मुख्य उद्देश्य है। शाला को आकर्षक बनाने बागवानी मुख्यमंत्री सुपोषण वाटिका रनिंग वाटर शौचालय में पानी पाइप लाइन विस्तार स्वंय के द्वारा कराए गए हैं। बच्चों के शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल करने के बच्चों साथ साथ शिक्षकों स्वंय के द्वारा सहायक शिक्षण समाग्री निर्माण किया गया है ‌शाला परिसर में टाइल्स लगा है।यह विद्यालय बस्ता बोझ मुक्त शाला लोकार्पण समारोह में तत्कालीन कलेक्टर राजेश सिंह राणा पूर्व अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष जीआर राना ने भेरी गुड कहा था। स्तरीय 2021 में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मड़ियाकटटा स्मार्ट क्लास शुभारम्भ के अवसर महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया एवं एस डी एम प्रेमलता चंदेल ने शाला परिसर हमेशा हरा भरा सुन्दरता आकर्षण को देखते हुए बहुत बहुत प्रसन्न हुए सुपोषण वाटिका में फोटो बच्चों एवं शिक्षकों के साथ लिए। लइका मंडई में उपस्थित जिला शिक्षा अधिकारी आर एल ठाकुर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी आर सी देशलहरा जनप्रतिनिधियों ने भी जमकर तारीफ किए। इस उपलब्धि से पूर्व प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर को 2017 स्वच्छता अभियान में भी प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। 2019विकास खण्ड डौण्डी लोहारा विकास खण्ड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया है। 2019 श्रेष्ठ प्रधान पाठक पुरस्कार एवं ज्ञानदीप पुरस्कार 2021 राज्यपाल पुरस्कार से नवाजा गया है। प्रधान पाठक दयालूराम को कई सामाजिक संगठनों एवं अन्य संगठनों ने सम्मानित किया गया ‌। इस तरह उपलब्धियों पर शाला शिक्षकों परसराम साहू भूमिका मोवाड़े साधना सिन्हा सुनिल कुमार अलेन्द्र बच्चों एवं ग्राम पंचायत मड़ियाकटटा सरपंच सीमा मण्डावीं उपसरपंच कमलेश्वरी टेर्भुने गिरवर सिंह कोलियारे यशवंत सिंह मण्डावीं आनंद राम मण्डावीं गोर्वधन सिंह मण्डावीं फत्तै सिंह ठाकुर शाला मड़ियाकटटा शाला प्रबंधन समिति सदस्यों एवं विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी नूलकरण ठाकुर ए के साहू संकुल केन्द्र खोलझर बगइकोन्हा सभी शिक्षकों ने बधाई दी हैं।

You cannot copy content of this page