DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राजीव युवा मितान क्लब जगन्नाथपुर ने की यात्री प्रतीक्षालय की सफाई, लोगों को स्वच्छता बरतने की भी अपील

बालोद। जगन्नाथपुर में गठित राजीव युवा मितान क्लब के युवाओं ने गांव को स्वच्छ रखने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

और इसकी शुरुआत गांव के बस स्टैंड के पास स्थित यात्री प्रतीक्षालय से की। युवाओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया।

यात्री प्रतीक्षालय की अच्छी तरह साफ सफाई की तो लोगों को भी अपील की गई कि यहां गंदगी ना बढ़ाएं। आसपास भी साफ सुथरा रखें। क्योंकि गांव के चौक चौराहे गांव की स्वच्छता के प्रतीक होते हैं। अगर यह साफ-सुथरे रहेंगे तो बाहर से आने वाले यात्रियों को भी अच्छा लगेगा और गांव की स्वच्छता का संदेश जाएगा। मिलजुल कर राजीव युवा मितान क्लब के सभी युवाओं ने यात्री प्रतीक्षालय व आसपास की सफाई की। कूड़ा करकट के ढेर को हटाया तो इन गड्ढों को मुरुम से समतल भी किया।

You cannot copy content of this page