दल्लीराजहरा। शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय दल्ली राजहरा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा एनएसएस दिवस का आयोजन हुआ। जिसके प्रथम सत्र के उद्घाटन कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय गीत अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार गीत एवम नृत्य प्रस्तुति कु शैल, शालिनी, शुमन, मुस्कान, टिकेश्वरी के द्वारा दी गई।सरस्वती वंदना एवम स्वागत गीत की प्रस्तुति कु. लीजा,निधि, तान्या,दामिनी एवम कु.वंदना के द्वारा दी गई ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर नरेन्द्र कुमार कुर्रे ने एनएसएस के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए एनएसएस के माध्यम से जन सेवा राष्ट्र सेवा हेतु युवा वर्ग को आगे आने एवम शिक्षा के साथ साथ स्वयं के व्यक्तित्व के विकास करने हेतु छात्रों को प्रेरित किए । कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डाक्टर पी.के.सिंह ने संस्कृत के श्लोकों के माध्यम से छात्रों को नैतिकता के साथ अच्छे आचरण बनाए रखने हेतु प्रेरित किया।हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीण साहू ने एनएसएस के प्रतीक पुरुष स्वामी विवेकानंद जी के जीवन के बारे में कई उदाहरण देते हुए छात्रों को स्वामी जी के बताए रास्ते में चलकर जीवन सफल करने हेतु प्रेरित किया। इसी बीच छात्र राज सोनी , पंकज, पुष्पेंद्र, मुस्कान, दिशा, नूतन के द्वारा ” कर्मा के ताल मा झूमे….” गीत एवम नृत्य की प्रस्तुति दिए तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार व्ही. ने अपने उदबोधन में एनएसएस के छात्रों को स्वयं की सेवा के साथ साथ लोगों के आदर सम्मान करते हुए एनएसएस के सिद्धांत वाक्य “मैं नहीं आप” को अपने जीवन में चरितार्थ करने हेतु तथा अपने साथ साथ महाविद्यालय का नाम रोशन करने हेतु प्रेरित किया। कु. मोनिका नायक ने प्रथम सत्र के समापन समारोह हेतु सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। एनएसएस के स्थापना दिवस के अवसर पर द्वितीय सत्र में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई जिसमें एनएसएस के नारों के साथ “जेला बोले पड़की मैना..” मया के चिन्हा…की प्रस्तुति डोमन सिंह एवम ममता सिंह के द्वारा दी गई । उक्त सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम में से प्रथम स्थान पर “करमा के ताल मा झूमे” नृत्य प्रस्तुति रही। जिसे डॉ.कविता सिंह वरिष्ठ प्राध्यापक के हाथों मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया ।द्वितीय स्थान पर “मया के चिन्हा.. ” को डॉ. ए. जॉन वरिष्ठ प्राध्यापक एवम तीसरे स्थान पर कु.दिशा एवम पंकज के द्वारा प्रस्तुत पैरी के ताल…को डॉ.प्रवीण साहू , प्राध्यापक डॉ.धर्मेंद्र सिंह, कु.कांति, श्रीमती यामिनी एवम राजेश ठाकुर के द्वारा सम्मानित किया गया।उक्त कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ. प्रवीण गुप्ता एवम विनय कौशिक ने किया। महाविद्यालय के १२० एवम प्राध्यापकों श्रीमती अनिता ठाकुर , दिनेश मखीजा,मोहन लाल, ग्रंथपाल राकेश कोठरी, सिकलेश कुमार, एवम डिकेश कुमार , दुर्गेश्वरी ,योगिता , विनय नेगी , प्रियांशु , सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे ।

