DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद कॉलेज में भौगोलिक प्रदर्शनी एवं प्रश्नमंच प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

बालोद। शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद की भूगोल विभाग द्वारा भौगोलिक प्रदर्शनी एवं प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन सभागार में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्रद्धा चन्द्राकर द्वारा मॉ सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। भूगोल विभाग के बी.ए. 1. 2 एवं 3 के छात्र-छात्राओं द्वारा थर्मोकोल श्रेणी, वर्किंग मॉडल, 3 डी मॉडल, Save Earth, Energy Conservation के थीम पर मॉडल बनाया गया था। साथ ही छात्र-छात्राओं के लिए प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. श्रद्धा चन्द्राकर द्वारा अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को प्राकृतिक वातावरण से जुड़कर अध्ययन करने एवं प्रकृति सानिध्य में रहकर व्यावहारिक तथ्यों को समझने तथा भौगोलिक परिदृश्य का अवलोकन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. जी. एन. खरे द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. जे. के. खलखो, प्रो. आर. डी. साहू, प्रो. टी. आर. ठाकुर, प्रो. एल. के. टण्डन, मनीष टोप्पो कीड़ा अधिकारी जयंती सिंह ग्रंथपाल सहित अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page