DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ग्राम पंचायत पेंड्री में सड़क,नाली, पुल निर्माण में ठेकेदार द्वारा गुणवत्ता हीन मटेरियल का कर रहे उपयोग, लोक जनशक्ति पार्टी के नेताओं ने लगाया आरोप

बालोद। लोक जनशक्ति पार्टी के बालोद जिलाध्यक्ष विजय साहू ने बताया कि ग्राम पंचायत पेंड्री तह. डौंडी,जिला – बालोद में सड़क,पुल,नाली निर्माण का कार्य ठेकेदार कन्हैया लाल अग्रवाल( कवर्धा ) के द्वारा किया जा रहा है। ठेकेदार अधिक आय कमाने के लिए गुणवत्ता हीन मटेरियल उपयोग कर कार्य को पूरा करने में लगा है। अधिकारी भी ठेकेदार से मिलीभगत कर कार्य को पूरा करवाने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं । जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। मामले में लोक जनशक्ति पार्टी के नेताओं ने एसडीएम को दल्ली राजहरा में ज्ञापन सौंपकर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। जिला अध्यक्ष विजय साहू ने कहा ऐसे भ्रष्ट ठेकेदार का लाइसेंस रद्द किया जाए और संबंधित अधिकारियों के ऊपर भी कार्रवाई हो। लोजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि ग्राम पंचायत पेंड्री में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। जिसमें ठेकेदार द्वारा गुणवत्ताहीन मटेरियल का उपयोग कर नाली, पुल निर्माण किया जा रहा है।

You cannot copy content of this page