DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

परियोजना गुण्डरदेही अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन 30 सितम्बर

बालोद । जिले में एकीकृत बाल विकास परियोजना गुण्डरदेही अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन 30 सितम्बर 2022 तक मंगाए गए हैं। एकीकृत बाल विकास परियोजना गुण्डरदेही के परियोजना अधिकारी ने बताया कि पात्र महिला आवेदक कार्यालयीन समय में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि एकीकृत बाल विकास परियोजना गुण्डरदेही अंतर्गत आन्गनबाड़ी केन्द्र खलारी-01, भुसरेंगा-01, बरबसपुर-01, भोथीपार, परसदा मोखा-01, टिकरी-02, मटेवा-01, ओडारसकरी-03, देवसरा, दनिया, बेलौदी-1, मनहोरा, रेंगाकठेरा-02 और गब्दी-04 में आंगनबाड़ी सहायिका के एक-एक पद रिक्त हैं।

You cannot copy content of this page