प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने के इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित

बालोद । आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा ईडब्ल्यूएस के कक्षा बारहवीं उत्तीर्ण, 500 अभ्यर्थी (अनुसूचित जनजाति-150, अनुसूचित जाति-100, अन्य पिछड़ा वर्ग-200 तथा ईडब्ल्यूएस-50), जो ड्राप लेकर नीट, जेईई, क्लेट, एनडीए तथा पीएटी प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं। ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी 12 अक्टूबर 2022 तक आनलाईन आवेदन विभागीय वेबसाईट ट्रायबल डाॅट सीजी डाॅट जीओवी डाॅट इन अथवा एचएमएस ट्रायबल डाॅट सीजी डाॅट जीओवी डाॅट इन पर कर सकते हैं। उक्त संबंध में विस्तृत जानकारी वेबसाईट से प्राप्त की जा सकती है।

You cannot copy content of this page