DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

यह सरकारी स्कूल है जनाब, यहां जान हथेली पर लेकर बैठते हैं शिक्षक, संजारी हायर सेकेंडरी स्कूल में गिरा पंखा, बाल-बाल बचे खेल शिक्षक

बालोद। डौंडीलोहारा ब्लाक के ग्राम संजारी हायर सेकेंडरी स्कूल का भवन इतना जर्जर हो चुका है कि यहां कमरों में लगे पंखे गिरने लगे हैं। ऐसी ही एक घटना मंगलवार को सुबह 10:30 बजे हो गई, जब स्कूल के लैब कक्ष में एक चलता हुआ पंखा अचानक हुक सहित टूटकर टेबल पर गिर पड़ा। उसी के बगल में क्रीड़ा (खेल) शिक्षक तिजु राम कुमेटी बैठे हुए थे। गनीमत उन्हें चोट नहीं लगी। बाल-बाल बच गए। वरना बड़ा हादसा हो सकता था । इस घटना से सभी स्टाफ डरे सहमे हुए हैं। कभी भी किसी भी कमरे में कुछ भी गिर सकता है। कई बार इस स्कूल भवन की मरम्मत या नए निर्माण को लेकर मांग की जा चुकी है। लेकिन शासन प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दे रहे। स्वीकृति की बात भी सामने आई थी। पर नए सत्र में भी भवन निर्माण शुरू नहीं हुआ है। अब इस घटना से एक बार फिर यह स्कूल शिक्षा जगत में चर्चा में आ गया है।

You cannot copy content of this page