DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मुमुक्षु बहन शांतादेवी कोठारी का कुसुमकसा आगमन पर हुआ सम्मान

कुसुमकसा। जैन श्री संघ कुसुमकसा द्वारा मुमुक्षु बहन शांतादेवी कोठारी का कुसुमकसा आगमन पर प्रकाशचंद कुचेरिया के निवास पर स्वागत व अभिनन्दन करते हुए सम्मान किया गया। मुमुक्षु शांतादेवी कोठारी स्वजन कोठारी परिवार दुर्ग व गोलछा परिवार राजनांदगांव वालो के साथ कुसुमकसा आगमन हुआ था। मुमुक्षु शांतादेवी कोठारी की दीक्षा ज्ञान गच्छाधिपति आचार्य भगवन प्रकाशचंद जी म सा के मुखार बिंद से जोधपुर (राजस्थान)में 03 अक्टूबर को दीक्षा अंगीकार करेगी। इस अवसर पर जैन श्री संघ कुसुमकसा के प्रकाशचंद कुचेरिया ,सुरेश गुणधर ,कंवरलाल कुचेरिया ,प्रेमचंद छाजेड़ ,किशोर बाफना,देवराज रायसोनी ,नितिन जैन ,,मुकेश गुणधर,दिनेशराय सोनी , श्यामाबाई कोटड़ीया पारसबाई छाजेड़ सोनल गुणधर , कीर्ति कुचेरिया , मनीषा रायसोनी नैतिक कुचेरिया ,संयम कुचेरिया ,आदि कुचेरिया सहित जैन श्री संघ के महिला पुरूष सदस्य उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page