DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिद ऐसी भी- भन्डेरा में बच्चे घर पर पालकों को बिना हेलमेट के जाने नहीं देंगे

जागरूकता कार्यक्रम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वाला को समझाया, तो हेलमेट पहने लोगों को मिला फूलों का तोहफा

डौंडीलोहारा। भारत स्काउट्स एवम गाइड्स जिला संघ बालोद,विकासखंड
डौंडी लोहारा ,शासकीय हाई स्कूल भंडेरा, डौंडी लोहारा बालोद कल्पना चावला रेंजर टीम, मदर टेरेसा कंपनी द्वारा यातायात नियम ,जागरूकता अभियान चलाया गया।

उक्त आयोजन राज्य आयुक्त संसदीय सचिव विनोद सेवन लाल चंद्राकर,राज्य सचिव कैलाश कुमार सोनी ,राज्य संयुक्त सचिव सीमा साहू,जिला मुख्य आयुक्त गिरीश चंद्राकर तथा अध्यक्ष सुभाष पुस्तकर ,जिला सचिव अरविंद सोनी,के मार्गदर्शन , डीओसी अवधेश विश्वकर्मा, डीओसी प्रेमलता चंद्राकर के मार्गदर्शन व एएलटी रेंजर लीडर
कैशरीन बेग के नेतृत्व में हुआ।

प्राइमरी,मिडिल, हाई स्कूल
के बच्चो को ट्रैफिक नियम ,चिन्हों काप्रयोग,समझ,सावधानी,जरूरी
बातो को बताया गया।

चार्ट,मॉडल,ग्रीन बोर्ड में ड्रॉ करके समझाया गया। ड्राइविंग के समय हमारे पास जरूरी कागजात,हेलमेट का प्रयोग,मदिरापान करके वाहन चलाना वर्जित, ट्रैफिक नियम का उपयोग,मोबाइल का प्रयोग न करना,स्पीड ब्रेकर , मोड़ वाले स्थानों में गति,अन्य बहुत सी बातों को बताया गया।

छोटे बच्चो को अपने पालक को बिना हेलमेट
के प्रयोग किए यात्रा न करने की जिद्द करने को बताया गया। इसके पश्चात भंडेरा चौक पर,दो पहिया वाहनों जो बिना हेलमेट,कागजात,चार पहिया वाहन में शीट बेल्ट लगाना,
मालवाहक गाड़ी में ड्राइवर,सहायक के अलावा अन्य लोगो का नही बैठना चाहिए।हेलमेट पहने लोगो का स्वागत पुष्प गुच्छ से करना , दो पहिया वाहन में तीन सवारी का बैठना,18 वर्ष के नीचे आयु के लोगो का गाड़ी चलाना गैर कानून बताना। आपातकालीन,हेल्पलाइन नंबर का प्रयोगआदि नियम को बताकर उन्हें समझाया गया।

ग्रुप लीडर मोहन लाल शिवने,सीएसी मिलाप सिंह चिनाप,नंदा सोनी,दुर्गा सोनी, पी आर गोटी,जी आर ठाकुर,रमेश कुमार वर्मा,सभी शिक्षक साथी गांव के युवा क्लब के सदस्य कोमल धनकर यशवंत सिन्हा ,भावना साहू चमेली साहू ,चैतन्य सिन्हा, वेद कुमार सिन्हा सभी राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य, अंबे , कुमकुम, संतोषी, भारती रात्रे, नेहा,लुकेश्वरी, अमित देवांगन, डागेश्वर,विकांशु,आशीष कुमार ,देवेश कुमार देवांगन ने ट्रैफिक नियम जागरूकता में भाग लेकर सहयोग दिया। अभियान सतत रूप से चलता रहेगा।

You cannot copy content of this page