नोट – खबर अपडेट होती रहेगी आप बीच-बीच में इस लिंक को खोल कर देखते रहे ताकि आगे की जानकारी इसमें जुड़ती जाएगी
बालोद। भेंट मुलाकात के दूसरे दिन डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आगमन हो चुका है। वह मालीघोरी पहुंच चुके हैं। हम यहां पर उनके पल-पल की खबर दे रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहे। इस मुलाकात के दौरान एक खास नजारा देखने को मिल रहा है। जब एक कम हाइट के गणेश ( रमेश) मुख्यमंत्री के पास पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुझे दुल्हनिया तो 6 फीट की चाहिए। आप भी ढूंढने में मदद कीजिए। गणेश को मुख्यमंत्री ने बाकायदा अपने बगल में बैठाया है। उनके साथ हंसी ठिठोली करते बात चल रही।

भेंट-मुलाकात : मालीघोरी
मुख्यमंत्री ने छोटी कद काठी के 26 वर्षीय गणेश को साथ लेकर पदयात्रा की। भेंट-मुलाकात स्थल पर गणेश जी को साथ में बिठाया। गणेश छोटी हाइट के हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भरदा से हैं। 26 साल के हैं। खुद छोटे हैं पर दुल्हन 6 फ़ीट की चाहिए। आप लोग भी लड़की खोजने में मदद कीजिये।

मुख्यमंत्री ने प्यार-दुलार के साथ नन्हीं आराध्या को दिया जन्मदिन का उपहार

अपने जन्मदिन पर तैयार होकर आराध्या मुख्यमंत्री से मिलने कुकुरदेव मन्दिर पहुंची। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली नन्ही बिटिया आराध्या चंदेल का आज जन्मदिन है । सीएम ने बर्थडे गर्ल नन्ही आराध्या को खूब दुलारा और जन्मदिन पर उसे गिफ्ट भी दिया। मुख्यमंत्री ने आराध्या को खूब आशीर्वाद देते हुए, अच्छे से मन लगा कर पढाई करने की सीख दी।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कुकुरदेव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।
कुकुरदेव मन्दिर से भेंट मुलाकात स्थल तक मुख्यमंत्री ने पदयात्रा की। जगह जगह पर लोगों ने फूल मालाओं के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। महिलाओं ने अपने मुखिया की आरती उतारी । मुख्यमंत्री ने भी लोगों के पास पहुंचकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।
एक बेजुबान जानवर की वफादारी के आगे मुख्यमंत्री ने झुकाया सिर

छत्तीसगढ़ ऐसी पावन धरती है जहां एक बेजुबान जानवर को उसकी वफादारी के लिए देवता का दर्जा दिया जाता है और प्रदेश के मुखिया खुद इस गहरी लोकपरम्परा के सम्मान में सिर नवाते हैं। इसी की बानगी आज दिखी जब मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने बालोद जिले के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दूसरे दिन की शुरुआत खपरी स्थित कुकुरदेव मन्दिर में पूजा अर्चना से की। आस्था और आश्चर्य का अद्भुत संगम कुकुरदेव मन्दिर, मानव-पशु प्रेम की अनोखी मिसाल पेश करता है। यहां एक स्वामिभक्त कुत्ते की समाधि है जो लोकमान्यता के अनुसार अपने मालिक के प्रति आखिरी सांस तक वफादार रहा । मुख्यमंत्री ने कुकुरदेव मन्दिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर में रुद्राक्ष के पौधे का रोपण किया। उन्होंने मन्दिर के पुजारियों को वस्त्र प्रदान किये।
स्वामी भक्त कुत्ते का स्मृतिस्थल है कुकुर देव मंदिर

मनुष्य के गुण उसे देवता बना देते हैं, ये हम सबने सुना है। मगर क्या किसी पशु के दैवीय गुण उसे पूजनीय बना सकते हैं? क्या कोई ऐसा मन्दिर हो सकता है, जहां किसी स्वामिभक्त कुत्ते की समाधि हो और वहां लोग आस्था से अपने सर झुकाएं। ऐसा ही एक अनोखा मन्दिर है बालोद जिले का कुकुरदेव मन्दिर। जहां आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल पहुंचे और कर्तव्यपरायणता का प्रतीक बन चुके बेजुबान जानवर की स्मृति को नमन किया।
जनश्रुति के अनुसार खपरी कभी बंजारों की एक बस्ती थी जहां एक बंजारे के पास एक स्वामी भक्त कुत्ता था। कालांतर में क्षेत्र में एक भीषण अकाल पड़ा जिस वजह से बंजारे को अपना कुत्ता एक मालगुजार को गिरवी रखना पड़ा। मालगुजार के घर एक दिन चोरी हुई और स्वामीभक्त कुत्ता चोरों द्वारा छुपाए धन के स्थल को पहचान कर मालगुजार को उसी स्थल तक ले गया। मालगुजार कुत्ते की वफादारी से प्रभावित हुआ और उसने कुत्ते के गले में उसकी वफादारी का वृतांत एक पत्र के रूप में बांधकर कुत्ते को मुक्त कर दिया। गले में पत्र बांधे यह कुत्ता जब अपने पुराने मालिक बंजारे के पास पहुंचा तो उसने यह समझ कर कि कुत्ता मालगुजार को छोड़कर यहां वापस आ गया क्रोधवश कुत्ते पर प्रहार किया। जिससे कुत्ते मृत्यु हो गई। बाद में बंजारे को पत्र देखकर कुत्ते की स्वामी भक्ति और कर्तव्य परायणता का एहसास हुआ और वफादार कुत्ते की स्मृति में कुकुर देव मंदिर स्थल पर उसकी समाधि बनाई। फणी नागवंशीय राजाओं द्वारा 14 वीं 15 वीं शताब्दी में यहां मन्दिर का निर्माण करवाया गया। मुख्यमंत्री ने आज कुकुरदेव मन्दिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
लोकपरंपराओं की थाती को संजो रहे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ना सिर्फ छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं की इस विरासत के संरक्षण के प्रति सजग हैं बल्कि इस थाती को संजोना उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में से है। यहां की संस्कृति में पशुओं के प्रति प्रेम रचा बसा है इन्हीं लोक परंपराओं को मुख्यमंत्री पुनर्जीवित कर रहे हैं। पशुधन संरक्षण को छत्तीसगढ़ में ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ा गया है गोधन न्याय योजना, गोबर खरीदी और गोमूत्र खरीदी जैसी योजनाएं पशुओं के संरक्षण में महत्वपूर्ण साबित हो रही है। छत्तीसगढ़ ही एकमात्र ऐसा राज्य है जहां पशुधन संरक्षण को एक आर्थिक मॉडल के रूप में अपनाया गया है। आज मुख्यमंत्री ने एक बेजुबान जानवर के स्मृति स्थल पर पहुंचकर छत्तीसगढ़ की पशुओं के प्रति प्रेम की लोक परंपरा को सम्मान दिया।
भेंट-मुलाकात, लोकार्पण-भूमिपूजन

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र में 190 करोड़ रूपये की लागत वाले निर्माण कार्यों के लोकार्पण/ भूमिपूजन के कार्यों में शामिल प्रमुख कार्य
- गुंडरदेही में 50 सीटर प्री मैट्रिक छात्रावास का निर्माण 1.53 करोड़ रूपये
- जोगनाला जलाशय पुनरुउद्धार 2.58 करोड़
- खरखरा जलाशय-मोहंदी नाला में लाइनिंग कार्य 27.08 करोड़
- खरखरा जलाशय (हडगहन बांध) जीर्णोद्धार कार्य 4.65 करोड़
- सम्बलपुर से कुवागोदी सड़क उन्नयन एवं पुनर्निर्माण कार्य 3.32 करोड़
- फुलसुंदरी से ग्राम परना पहुंच मार्ग का उन्नयन एवं पुनर्निर्माण कार्य 1.71 करोड़
- गड़ईनडीह -घीना मार्ग निर्माण पुल पुलिया सहित 3.52 करोड़
- तांदुला सिंचाई परियोजनंतर्गत कलंगपुर माइनर सुदृढ़ीकरण एवं नहर लाइनिंग कार्य 3.13 करोड़
नलजल योजना माहुद आ. 1.93 करोड़
नलजल योजना भरदाकला 1.64 करोड़
नलजल योजना तिलोदा 2.60 करोड़
नलजल योजना तमोरा 2.57 करोड़
नलजल योजना रेंगाकठेरा 2.00 करोड़ रुपए सहित विभिन्न कार्यों का लोकार्पण/भूमिपूजन सम्मिलित हैं।
मुख्यमंत्री ने बालोद के शासकीय पॉलिटेक्निक का किया लोकार्पण

उन्होंने शासकीय पॉलिटेक्निक बालोद का लोकार्पण किया। पॉलिटेक्निक में सिविल, इलेक्ट्रिकल तथा माइनिंग एंड माइन सर्वेइंग ट्रेड के पाठ्यक्रम संचालित किये जाएंगे। इस पॉलिटेक्निक में कुल 180 सीटें हैं । बालोद तथा जिले के आसपास के क्षेत्रों के होनहार छात्रों को इस पॉलिटेक्निक के बनने से तकनीकी शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। शासकीय पॉलिटेक्निक बालोद में तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर छात्र रोजगार की ओर उन्मुख होंगे।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को मालीघोरी में कोदो अन्न से तौला गया।
कोदो छत्तीसगढ़ में फ़ूड हैबिट में शामिल रहा है। इसके औषधीय गुणों की वजह से इसकी डिमांड बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की नीतियों से छत्तीसगढ़ के कोदो का बड़ा बाजार प्रदेश के बाहर भी बन गया है।
कका हे तो भरोसा हे
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि जैसे समर्थन मूल्य बढ़ेगा तो, आपकी राशि भी बढ़ जाएगी।
भीड़ से आवाज आई, आप रहु दाऊ जी तो धान के मूल्य 3100 हो जहि।
मुख्यमंत्री ने कहा, अरे वाह।
फिर आवाज आई,
कका हे तो भरोसा हे
मुख्यमंत्री ने कहा, बिल्कुल आप सबके जीवन में समृद्धि आही

भेंट-मुलाकात में वैभव ने मुख्यमंत्री से कहा- कका जय जोहार।
आप पहिली पाटन के कका रहेंव, अब पूरा प्रदेश के कका हो गेव।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उहाँ के मन बर तो मैं भैया हंव।
तुम्ही मन मोला कका बनाए।
वैभव ने कहा कि न्याय योजना के किश्त ले बिहाव करहुं ।
मुख्यमंत्री ने कहा, तब गणेश बर भी लड़की खोज देबे।
भेंट मुलाकात कार्यक्रम : मालीघोरी

स्वामी आत्मानंद स्कूल में वे सभी सुविधाएं जो एक अच्छे स्कूल में होनी चाहिए
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आत्मनानंद स्कूल के बच्चों से बातचीत की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ी में पूछूंगा, आप अंग्रेजी में जवाब देना।
मुख्यमंत्री ने पार्थ से पूछा कि क्या सुविधा मिली।
पार्थ ने कहा कि सारी सुविधाएं, जो अच्छे स्कूल में मिलती है।
इधर कका के इंतजार में जगन्नाथपुर की बेटी वैष्णवी यादव


भेंट-मुलाकात, मालीघोरी
-भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री को सविता ने बताया कि मुझे राशन बढ़िया मिल रहा है। उन्होंने कहा परसाडीह में गौठान में कक्ष चाहिए। मुख्यमंत्री ने तुरंत स्वीकृति दी।
मालीघोरी के मोहम्मद आसिफ ने बताया कि उन्हें भूमिहीन न्याय योजना का लाभ मिला है।
देवगुड़ी के बारे में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से जानकारी ली, तो निरंजन ने बताया कि मेरे गांव में देवगुड़ी है। मैं बैगा हूँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपको भी राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का लाभ मिलेगा। एक वर्ष में सात हजार रुपए की राशि योजना में मिलेगी।
-मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात में राजीव मितान क्लब के बारे में पूछा। युवाओं ने बताया कि अभी 1 लाख रुपये खाता में आएगा। खेलकूद करेंगे, सांस्कृतिक कार्यक्रम करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि साथ ही शासकीय योजनाओं का प्रचार प्रसार भी करें।
-डौंडी के स्टूडेंट की ओर से राशि ने कहा कि हम लोग upsc की तैयारी कर रहे हैं। एक अच्छी लाईब्रेरी होगी तो बढ़िया माहौल बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा, बहुत सुंदर। आप सबकी सुविधा के लिए काम होगा।
-रूपेश्वरी ने बताया कि हम लोग वर्मी कम्पोस्ट बना रहे हैं। गौठान में बढ़िया काम हो रहा है। तीन लाख 65 हजार का वर्मी बेचे हैं।
-खरथुली की सुनीला निषाद ने बताया कि अभी तक 65 हजार रुपये कमा चुके हैं। बाकी दीदी लोग सब्जी उगा रहे हैं। मछलीपालन कर रहे हैं। तालाब में पानी नही रुकता। भोक हो जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा। साथ में उमेश पटेल है। रायगढ़ से हैं। वहां की छत्तीसगढ़ी अलग है। सुनीला ने बताया कि आप तो सब समझथव बता दो। मुख्यमंत्री ने कहा कि तालाब में जब छेद हो जाता है तो पानी ठहरता नहीं, इसे भोक कहते हैं।
-मोनिका पटेल डौंडी ने कहा, मेरे स्कूल में पर्याप्त टीचर नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने शिक्षा अधिकारी को पर्याप्त शिक्षक नियुक्त करने दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा भेंट-मुलाकात ग्राम मालघोरी में की गई घोषणाएं-
- ग्राम मालीघोरी में पशु चिकित्सालय खोला जायेगा।
- कुकुरदेव मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया जायेगा।
- डौंडीलोहारा शासकीय महाविद्यालय में कृषि संकाय प्रारंभ किया जायेगा।
- ग्राम रेंगाडबरी, रानाखुज्जी, मंगचुआ और बनगांव में मंगल भवन बनवायेंगे।
- शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बड़ा जुंगेरा का हाईस्कूल में उन्नयन करेंगे।
- ग्राम किल्लेकोड़ा एवं ग्राम कोबा के हाई स्कूल का उन्नयन हायर सेकेंडरी में किया जायेगा।
- ग्राम कोटेरा के हायर सेकेंडरी और ग्राम कमकापार के हाईस्कूल के लिये नया भवन बनाया
जायेगा। - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडीलोहारा का उन्नयन 50 बिस्तर अस्पताल के रूप में करेंगे।
- ग्राम हितापठार में उप स्वास्थ्य केंद्र खोला जायेगा।
- आई.टी.आई. डौंडीलोहारा का नामकरण स्व. श्री झुमुकलाल भेड़िया जी के नाम पर किया
जायेगा। - मोहड़ जलाशय में डुबान क्षेत्र में आये हितग्राहियों के प्रकरण का निराकरण करवाकर मुआवज़ा दिलवाया जायेगा।
- ग्राम भरनाभाठ में स्टॉप डेम का निर्माण करवाकर सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया
जाएगा।
भेंट मुलाकात कार्यक्रम : मालीघोरी
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं के माध्यम से बड़ा काम किया गया है। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सतत प्रयास किया जाता रहेगा।
राज्य के विभिन्न शासकीय आत्मानंद स्कूल के माध्यम से अंग्रेजी शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। इन स्कूलों में वे सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है जो एक अच्छे स्कूल में होनी चाहिए। विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध हो इसके लिए स्कूलों का जीर्णोद्धार हो रहा है।
गांव में ही लोगों को काम उपलब्ध हो इसके लिए ग्रामीण आजीविका पार्क बना रहे हैं। पहले150 प्रकार की सामग्री हमारे यहां उत्पादित होती थी।अब 650 सामग्री स्थानीय स्तर पर उत्पादित हो रही है और इनका अच्छा विक्रय हो रहा है। जिसका लाभ स्थानीय लोगों को मिल रहा है।
पिछले साढ़े तीन वर्षों मे छत्तीसगढ़ी परंपरा तीज त्यौहारों को विशेष महत्व दिया गया है अब हमारे छत्तीसगढ़िया व्यंजन अतिथियों के सत्कार के लिए मंच तक पहुंचने लगा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढे 3 वर्षों में आज आदिवासियों के आस्था का केंद्र देवगुड़ियों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है।
रामायण कालीन महत्व के स्थानों को उनकी प्रतिष्ठा के अनुकूल स्थापित करने के लिए राम वन पथ गमन परियोजना के तहत कार्य किया जा रहा है।
नरवा योजना से खुशहाली आई है,गाड़ाघाट नाला वरदान बन गया
कुआं तो था, पर सूखा,नरवा योजना आई तो जलस्तर बढ़ गया
अब गर्मी में भी सब्जी फसल से 21 हजार का लाभ
- भेंट मुलाकात स्थल मालीघोरी में मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताने आये कुदारी के किसान परसादीराम ने कहा, मेरे गांव सहित 5 गांव में गर्मी फसल संभव होने से आय हुई दोगुनी
मालीघोरी में भेंट मुलाकात के दौरान कुदारी के किसान परसादीराम भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि जब कका( मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल) ने नरवा योजना लाई तो पता नहीं था इससे मेरे खेत के कुआँ का जलस्तर भी बढ़ जाएगा। 2 साल पहले जब योजना बन गई तो पहले साल में जलस्तर 2 फ़ीट बढ़ गया। फिर अगले साल 2 फ़ीट और बढ़ गया। कुआँ गर्मी के मौसम में सूख जाता था। अब जून माह में भी पानी रहता है। इससे सब्जी की फसल लेने लगा हूँ। इस साल 21 हजार रुपये की सब्जी बेची है।
नरवा योजना से खुशहाली आई है

बंजारीडीह के ललित देशमुख ने बताया कि मेरे खेतों के लिए नरवा योजना से खुशहाली आई है। मेरे गांव और आसपास के गांव भरीटोला, कुच्चेटोला में जलस्तर काफी बढ़ गया है।
खेती किसानी के लिए 6 किमी में फैला गाड़ाघाट नाला वरदान बन गया है। सैकड़ों किसान अब गर्मी फसल लेने लगे हैं।
हम मुख्यमंत्री महोदय को धन्यवाद देने आए हैं।

डौंडीलोहारा की छात्रा मोनिका पटेल ने कहा, मेरे स्कूल में पर्याप्त टीचर नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूल में पर्याप्त शिक्षक नियुक्त करने दिए निर्देश।
संबंधित खबरें भी हेडिंग पर क्लिक कर पढ़ें
