सीएम का गुण्डरदेही में रोड शो- सोनकर समाज ने सब्जी भाजी से तौलकर किया सम्मान



आरती कर एवं फूलमालाओं से किया स्वागत

गुंडरदेही। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान बालोद जिले के गुंडरदेही में रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सोनकर समाज ने अपनी बाड़ी से उत्पादित विभिन्न साग सब्जियों सेमी, टमाटर, कुंदरू, पत्ता गोभी, भाटा, खेकसी, धनिया, मिर्ची, अदरक, लाल भाजी, से तौलकर किया अभिनंदन। इस अवसर पर सोनकर समाज के प्रतिनधियों ने सामुदायिक भवन की मांग की।समाज के प्रतिनिधि संजू सोनकर, लक्ष्मीनारायण, लक्षमण सोनकर समाज की समस्याओं से कराया अवगत। मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा। इस दौरान विधायक कुंवर सिंह निषाद एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि ,समाज के प्रतिनिधि मौजूद थे।

धमतरी चौक में पूर्व विधायक स्व ढालसिंह दिल्लीवार की प्रतिमा में किया माल्यार्पण

रोड शो के दौरान विभिन्न समाज के प्रतिनिधि ने मुख्यमंत्री का उत्साह से स्वागत किया। नगर पंचायत गुण्डरदेही, सिन्हा समाज, सतनामी समाज, देवांगन समाज, मुस्लिम समाज,साहू समाज, मानिकपुरी समाज, गोडवाना समाज, केवंट ( निषाद) समाज, व्यापारी संघ, चंद्रनाहू कुर्मी समाज, कोसरिया पटेल समाज,जैन समाज,धोबी समाज,यादव,बराई तम्बोली समाज ,सरपंच संघ ने किया स्वागत। विभिन्न समाजों ने शासन की जनकल्याणकारी नीतियों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।लोगों में सेल्फी लेने की होड़ रही।

You cannot copy content of this page