DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

लगातार बारिश से गिरा दिघवाड़ी में मकान, घर वाले बाल-बाल बचे

बालोद। डौंडी ब्लाक के ग्राम दिघवाड़ी में लखनलाल सोरी का मकान लगातार बारिश से ढह गया। गनीमत जहां दीवार गिरी वहां पर कोई मौजूद नहीं थे। सिर्फ सामान रखे हुए थे जिन्हें नुकसान हुआ है। लगातार बारिश से उनका मकान कमजोर हो गया था। जिसके बाद भरभरा कर दीवार गिर गई। घर पर रहने वाले लोग बाल-बाल बचे। वे बगल के कमरे में थे। पीड़ित परिवार ने शासन प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है। डौंडी ब्लॉक के विभिन्न गांव में लगातार बारिश हुई थी। तो अभी भी रुक रुक कर बारिश का सिलसिला क्षेत्र में जारी है। ऐसे में खासतौर से कच्चे मकान वालों को चिंता सता रही है।

You cannot copy content of this page