DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा को सुनने बालोद जिले से जाएंगे हजारों भाजपा कार्यकर्ता

बालोद। भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को होगा रायपुर में महासंगम। अवसर है भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रायपुर में प्रथम आगमन 9 सितंबर का विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के मुखिया भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा का प्रथम प्रवास रायपुर में हो रहा है। जिसको लेकर प्रदेश सहित बालोद जिले में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार सहित समस्त बालोद के नेताओं, पूर्व विधायक, जिला पदाधिकारी, प्रभारी गण व मंडल अध्यक्ष लगातार मंडल विधान सभा व जिला स्तर पर बड़ी बैठकों के माध्यम से प्रभारी तथा प्रदेश के दिग्गज नेताओं के मार्गदर्शन में जिले के हर बूथ से बुथ के अध्यक्ष, प्रभारी, संयोजक ,सहसंयोजक कार्यकर्ताओं को रायपुर आमसभा में ले जाने की व्यवस्था कर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को ले जाने बड़ी मेहनत किए हैं। ज्ञात हो कि 24 अगस्त को युवा मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री निवास घेराव में भाजपा कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ा था। साथ ही गृह मंत्री अमित शाह सहित राष्ट्रीय दिग्गज नेताओं के लगातार रायपुर आगमन से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह व जोश है जिसका पूरा लाभ कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से कार्यकर्ताओं में जोश भरने विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

भव्य बाइक रैली, रोड शो व कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी जोरों पर

युवा मोर्चा द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगुवाई में विमानतल से तेलीबांधा तक विशाल मोटरसाइकिल रैली पश्चात तेलीबांधा से राजबांधा तक राष्ट्रीय अध्यक्ष का रोड शो के पश्चात साइंस कॉलेज रायपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर बालोद के भाजपा युवा मोर्चा मे अलग ही उत्साह देखा जा रहा है। हजारों युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रायपुर में शामिल होंगे।राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा एक ओर जहां प्रदेश सरकार के नाकामियों को लेकर तथा घोषणा पत्र में किए बड़े बड़े वादों को असफलता के रूप में गिनाएंगे वहीं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के लिए टिप्स भी देंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के सभा को सफल बनाने प्रदेश भाजपा द्वारा कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है। वहीं बालोद जिले के भी कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के अगवानी में पूरे जोश के साथ सभा में जाने की तैयारी कर ली है। सभा की तैयारी को लेकर जिला जिला भाजपा प्रभारी केदारनाथ गुप्ता, भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ,प्रदेश मंत्री राकेश यादव ,पूर्व विधायक प्रीतम साहू, वीरेंद्र साहू ,राजेंद्र राय, बालमुकुंद देवांगन, देव लाल ठाकुर, यशवंत जैन ,देवेंद्र जयसवाल, किशोरी साहू ,सुदेश सिंह, पवन साहू,छगन देशमुख, यज्ञदत्त शर्मा ,विधानसभा प्रभारी प्रदीप गांधी, गौरीशंकर श्रीवास, रितेश गांधी सहित जिला पदाधिकारी व प्रभारी गण नरेश यदु, त्रिलोकी साहू ,ठाकुर राम चंद्राकर, राकेश यादव ,संध्या भारद्वाज, सुशीला साहू, नरेश साहू, शरद ठाकुर, जयेश ठाकुर, संजय, राधिका भारद्वाज ,पुष्पेंद्र चंद्राकर, सोमेश सोरी, विक्रम ध्रुव, मंडल अध्यक्ष सुरेश ,निर्मलकर, प्रेम साहू, कौशल साहू ,दुष्यंत सोनवानी, प्रणेश जैन ,टिनेश्वर बघेल, रुपेश सिन्हा, मनीष झा, सुरेन्द्र देशमुख, सोनी, राजीव शर्मा, दानवीर साहू, आदित्य पिपरे, दीपा साहू, तोमन साहू, जितेंद्र साहू ,कासिम कुरेशी सहित मंडल के पदाधिकारी मंडल स्तर पर मंडल प्रभारी वाहन व्यवस्था प्रभारी व भोजन प्रभारी सहित जिले में निवासरत प्रदेश मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी जिला पदाधिकारी मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की पूरी टीम कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी हुई है।

You cannot copy content of this page