DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सर्वधर्म प्रार्थना सभा में जुटे कांग्रेसी

गुरूर। बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरुर के तत्वाधान में ब्लॉक मुख्यालय गुरुर में सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई ,आपस में सब भाई भाई जैसे नारों से सभा की शुरुआत की गई। जिसमें पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तामेश्वर साहू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दुर्गाराम सिन्हा संयुक्त महामंत्री सुमित राजपूत टोमन साहू ,भगवानदास मंचूरिया ,जमील खान , गजेंद्र मंडावी ,बल्लाराम कुंजाम , रूप राम साहू, तुलेश सिन्हा ,जितेंद्र ओझा ,सोहन पटेल , रवि कांत साहू , प्रवीण देवांगन , रामसहाय ,प्रीतम बंजारे , यशवंत साहू , आकाश देवांगन ,हरीश साहू , वेद नारायण साहू , बहुत सारे कांग्रेस के वरिष्ठ सम्मानित कार्यकर्ताजन सम्मिलित हुए। बता दे कि उक्त प्रार्थना सभा भारत जोड़ो यात्रा का ही एक हिस्सा है।

You cannot copy content of this page