Mon. Sep 16th, 2024

दिल्ली में हो रहा है महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल, शामिल होने पहुंची विधायक संगीता सिन्हा सहित जिले के कांग्रेसी

बालोद। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस की हल्लाबोल रैली आज दिल्ली रामलीला मैदान में हो रही है। कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में वृद्धि को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाली सरकार पर चौतरफा हमले कर रही है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेता ‘महंगाई पर हल्ला बोल’ रैली को संबोधित करेंगे। उक्त रैली में संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा भी शामिल हुई है। जहां रैली सभा के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू , महिला बाल विकास विभाग मंत्री अनिला भेड़िया, नगरी निकाय मंत्री शिव डहरिया, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, खाद्य मंत्री अमरजीत सिंह भगत व अन्य मंत्री व विधायकों से भी मुलाकात की।

बालोद जिले से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर के नेतृत्व में ये भी पहुंचे हैं दिल्ली

बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित रैली में शामिल होने के लिए बालोद जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर के नेतृत्व में कई लोग पहुंचे हैं l श्रीमती सुधाकर ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में होने वाली महंगाई के खिलाफ धरना में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन पर बालोद जिले से प्रमुख कार्यकर्ता दिल्ली गए हैं। जो कि 4 तारीख को दिल्ली में आयोजित रैली एवं धरना में शामिल हुए हैं


रैली में शामिल होने वालों में श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर के अलावा रतीराम कोशमा महामंत्री श्रीमती सोना देवी देशलहरा अध्यक्ष जिला पंचायत विकास चोपड़ा अध्यक्ष नगर पालिका बालोद कृष्णा दुबे पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश नुरोटी जिला पंचायत उपाध्यक्ष जागृत सोनकर अध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडीलोहारा शंभू साहू महामंत्री क्रांति भूषण साहू संयुक्त सचिव सागर साहू जिलाध्यक्ष आईटी सेल भूपेंद्र चंद्राकर युवा नेता आईटी सेल रुखसाना बेगम, हसीना बेगम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चन्द्रेश हिरवाणी, संजय चन्द्राकर, छबीला सिन्हा, सरोज पटेल, मेघनाथ साहू दुर्गा ठाकुर , खेमिन ढाले अवनी साहू कुलेश्वर देशमुख रोमलाल सिन्हाचित्रसेन साहू सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता शामिल हैं।

Related Post

You cannot copy content of this page