DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा, किसान मोर्चा, बालोद की जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न, विधानसभा चुनाव को लेकर बनी रणनीति,,,

किसान विरोधी भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प

बालोद। भाजपा किसान मोर्चा का जिला कार्यसमिति बैठक जिला प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत के मुख्य अतिथि, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू की अध्यक्षता एवं प्रदेश मंत्री पवन साहू वरिष्ठ भाजपा नेता छगन देशमुख प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गण चेमन देशमुख, पुष्पेंद्र चंद्राकर, नागेंद्र चौधरी, सोमेश साहू , जगदीश देशमुख, प्रेम साहू सुरेश् निर्मलकर के आतिथ्य में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि संगठन में किसान मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका है। राष्ट्रीय प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आवाहन पर जो भी कार्य दिए है उसे सफलतापूर्वक किसान मोर्चा ने संपादित किया है और आगे भी उससे भी मजबूती के साथ किसान मोर्चा अपने कर्तव्य को निर्वहन करते हुए किसानों के हक एवं उनके समस्याओं के निराकरण के लिए किसान विरोधी भूपेश सरकार से लड़ेगी।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कोमल राजपूत ने कहा कि किसान मोर्चा प्रत्येक कार्यकर्ताओं, किसान विरोधी भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले चुकी। पार्टी अब चुनावी मोड में आ चुकी है।

1 वर्ष बाद विधानसभा चुनाव होना है। कांग्रेस किसानों को लोक लुभानी वादे करके सरकार तो बना ली लेकिन आज उनके राज में किसान बेहाल है। निश्चित ही किसान मोर्चा ही सरकार को सत्ता से बेदखल करेगी। बैठक को संबंधित होते संबोधित करते हुए पवन साहू ने कहा कि किसान मोर्चा ने पूरे प्रदेश भर में अपने कार्य के दम पर एक अलग पहचान बनाई हैं और इसे मजबूती से आगे बढ़ाते हुए आगामी दिनों में विशेष कार्य योजना बनाकर भूपेश सरकार को घेरने का कार्य करेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए छगन देशमुख ने कहा कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान परेशान है। इस समस्या से निजात केवल किसान मोर्चा ही दिला सकती है। इस बैठक को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चेमन देशमुख पुष्पेंद्र चंद्राकर सोमेश साहू जगदीश देशमुख प्रेम साहू सुरेश निर्मलकर गणेश साव अश्वन बराले आदि ने भी संबोधित कर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन किया। बैठक में किसान मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों व कार्य विस्तार हेतु विचार विमर्श करते हुए मोर्चा द्वारा किए गए सभी सफल कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। किसान मोर्चा के जिला एवं मंडल कार्यकरणी निष्क्रिय सूची , साथ किसान मोर्चा द्वारा पंचायत स्तर बनाये जाने वाले संयोजक सहसंयोजक व जिले के प्रत्येक सोसाइटी में बनाए जाने वाले सांसद प्रतिनिधि सूची पर चर्चा की गई। किसान मोर्चा द्वारा उत्कृष्ट किसानों का भी सम्मान किया गया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री हेमंत साहू व आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री मनोहर सिन्हा ने किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष रमेश सोनवानी, लीलाराम सोनबोईर, मदन साहू, महामंत्री हेमंत साहू, मनोहर सिन्हा, कोषाध्यक्ष रोमन सोनकर, टीकाराम सांवरे, उमेश विश्वकर्मा, बिरेंद्र साहू, दानेश्वर मिश्रा, नरेंद्र सोनवानी, कमल पंपालिया, नीलकमल महर, संजय साहू, कन्हैया लाल यादव, मिन्द्तेंद्र वैष्णव, प्रेम साय कलिहरि, जयचंद निषाद, निर्भय साहू, भूपेंद्र सिंह, दुष्यंत कुमार साहू, टोकेश साहू, चेतन सिन्हा, ओंकार सिन्हा, प्रदीप साहू,दिनेश साहू, जितेंद्र कुमार बघेल, चंद्रशेखर यादव, नेतराम साहू, संतराम नेताम, भोलाराम साहू, चित्रसेन साहू, मन्नू सोरी, जालंधर सिन्हा, ओम प्रकाश साहू आदि जिला कार्य समिति के पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष गण उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page